फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Air Force Chief vivek ram chaudhary remembered CDS Rawat, he said that fair investigation is undergoing in the matter of helicopter crash, all mistakes will be out soon

Helicopter Crash: वायुसेना प्रमुख ने मंच से सीडीएस रावत को याद किया, कहा- सेना को आंतरिक क्षमता के विकास की जरूरत

Sat, 18 Dec 2021 11:56 AM IST
सुभाष कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुभाष कुमार Updated Sat, 18 Dec 2021 11:56 AM IST
सार

चौधरी ने कहा कि वे जनरल रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत और 12 सैनिकों के निधन पर दुखी हैं। उन्होंने एकेडमी में परेड के लिए मौजूद युवाओं से कहा कि वायुसेना को आपके जैसे तेजतर्रार अधिकारियों की जरूरत है।

विज्ञापन
Air Force Chief vivek ram chaudhary remembered CDS Rawat, he said that fair investigation is undergoing in the matter of helicopter crash, all mistakes will be out soon
वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी - फोटो : ANI

विस्तार

वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने शनिवार को तेलंगाना के दुंदिगल में स्थित एयरफोर्स एकेडमी की ग्रैजुएशन परेड में हिस्सा लिया। यहां उन्होंने दिवंगत सीडीएस जनरल बिपिन रावत को याद किया। चौधरी ने कहा कि वे जनरल रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत और 12 सैनिकों के निधन पर दुखी हैं। हादसे की निष्पक्ष जांच जारी है और जल्द ही गलतियों का पता चल जाएगा। उन्होंने एकेडमी में परेड के लिए मौजूद युवाओं से कहा कि वायुसेना को आपके जैसे तेजतर्रार अधिकारियों की जरूरत है, जो इस विरासत को आगे ले जा सकें।

विज्ञापन


सीडीएस रावत के दुर्घटनाग्रस्त हुए एमआई-17 वी5 चॉपर को लेकर बिठाई गई कोर्ट ऑफ इंक्वयारी पर एयरफोर्स चीफ ने कहा, "कोर्ट ऑफ इंक्वायरी की जा रही है, वरिष्ठ अधिकारी मामले की तफ़्तीश कर रहे हैं। इस प्रक्रिया में हर पहलू को देखा जा रहा है। तकनीकी ख़राबी या जिस भी कारण से दुर्घटना हुई ये जांच की प्रक्रिया के बाद सामने आ जाएगा।"
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि युद्ध की प्रकृति में मूलभूत परिवर्तन हो रहे हैं। भारत के सुरक्षा परिदृश्य में विभिन्न तरह के खतरे और चुनौतियां शामिल हैं। जिनके लिए कई अलग-अलग क्षेत्रों में अपनी आंतरिक क्षमता के विकास की जरूरत होगी। इसी क्रम में भारतीय वायु सेना राफेल, अपाचे हेलीकॉप्टर और व्यापक अत्याधुनिक प्रणालियों को शामिल कर एक आधुनिक और शक्तिशाली बल में तब्दील हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फ्रांस की ओर से राफेल फाइटर जेट की सप्लाई को लेकर एयर चीफ मार्शल ने कहा, "36 राफेल का कॉन्ट्रैक्ट था जिसमें 32 राफेल आ चुके हैं। बचे हुए 4 में 3 एयरक्राफ्ट फरवरी में आयेंगे और आख़िरी एयरक्राफ्ट के कुछ ट्रायल बाकी है जो ख़त्म होने के बाद आएंगे।"


दरअसल, बीते 8 दिसंबर 2021 को तमिलनाडु के कुन्नूर में वायुसेना का एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस हादसे में हेलीकॉप्टर में सवार देश के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी और अन्य 12 जवानों का निधन हो गया था।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed