फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Air Defence System Sudarshan Chakra will most powerful Air Marshal Dixit said provide multi-layered security

Army: 'सुदर्शन चक्र होगा सबसे ताकतवर डिफेंस सिस्टम', एयर मार्शल दीक्षित बोले- देश को देगा बहुस्तरीय सुरक्षा

Tue, 23 Sep 2025 08:40 PM IST
हिमांशु चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु चंदेल Updated Tue, 23 Sep 2025 08:40 PM IST
सार

भारत का प्रस्तावित एयर डिफेंस सिस्टम ‘सुदर्शन चक्र’ आधुनिक युद्ध के लिए बहुस्तरीय सुरक्षा कवच साबित होगा। एयर मार्शल अशुतोष दीक्षित ने कहा कि यह प्रणाली ड्रोन और हाइपरसोनिक हथियारों के खिलाफ सुरक्षा देगी। उन्होंने रूस-यूक्रेन और अजरबैजान-अर्मेनिया संघर्ष का हवाला देते हुए ड्रोन खतरों की चेतावनी दी।

विज्ञापन
Air Defence System Sudarshan Chakra will most powerful Air Marshal Dixit said provide multi-layered security
एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित। - फोटो : ANI

विस्तार

भारत अपने रक्षा कवच को और मजबूत बनाने की दिशा में एक बड़े कदम की ओर बढ़ रहा है। प्रस्तावित एयर डिफेंस सिस्टम ‘सुदर्शन चक्र’ आने वाले समय में दुनिया का सबसे शक्तिशाली और व्यापक सुरक्षा कवच साबित हो सकता है। यह प्रणाली ड्रोन और हाइपरसोनिक हथियारों जैसे आधुनिक खतरों से निपटने के लिए तैयार की जा रही है।
विज्ञापन


चीफ ऑफ इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ (सीआईएससी) एयर मार्शल अशुतोष दीक्षित ने मंगलवार को कहा कि यह प्रणाली बहुस्तरीय सुरक्षा प्रदान करेगी। वे ‘काउंटर यूएवीज एंड एयर डिफेंस सिस्टम्स: फ्यूचर ऑफ मॉडर्न वॉरफेयर’ सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। दीक्षित ने बताया कि मिशन ‘सुदर्शन चक्र’ में काउंटर-ड्रोन, काउंटर-यूएवी और काउंटर-हाइपरसोनिक क्षमताओं को एकीकृत किया जाएगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- नक्सल समूहों में हथियार डालने पर मची रार, माओवादियों की अपील में क्यों दिखा नेपाल के 'Gen-Z' का जिक्र?
विज्ञापन
विज्ञापन


युद्ध का नया स्वरूप
एयर मार्शल दीक्षित ने कहा कि युद्ध अब शतरंज की तरह है, जिसमें दुश्मन से दो कदम आगे रहना जरूरी है। उन्होंने अजरबैजान-अर्मेनिया संघर्ष और रूस-यूक्रेन युद्ध का उदाहरण देते हुए बताया कि कैसे सस्ते ड्रोन महंगे सैन्य संसाधनों को नुकसान पहुंचा सकते हैं।


एआई और तकनीकी चुनौतियां
दीक्षित ने ऑपरेशन सिंदूर का उल्लेख किया, जिसमें पकड़े गए ड्रोन अत्याधुनिक तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता से लैस थे। उन्होंने कहा कि भविष्य की लड़ाइयों में एआई आधारित हथियार बड़ी चुनौती होंगे।

ये भी पढ़ें- '15 साल सेवा के बाद भी जिला जज नहीं बन पा रहे...', जजों की नियुक्ति पर कोर्ट ने जताई चिंता

आर्थिक पहलू और आत्मनिर्भरता

दीक्षित ने कहा कि युद्ध जीतने के लिए देश को दिवालिया नहीं किया जा सकता। उन्होंने जोर दिया कि आत्मनिर्भर भारत रक्षा क्षेत्र में अनिवार्य है और काउंटर-ड्रोन सिस्टम में ‘सॉफ्ट किल’ और ‘हार्ड किल’ दोनों क्षमताएं शामिल करनी होंगी। इससे देश की ताकत बढ़ेगी और पूरी दुनिया हमारी ताकत का लोहा मानेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed