{"_id":"60dbd05cf4cfa043947ebc1e","slug":"air-chief-marshal-rks-bhadauria-reaffirms-india-strong-ties-with-bangladesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्षा सहयोग का विस्तार: बांग्लादेश में वायुसेना परेड का निरीक्षण करने वाले पहले विदेश सैन्य प्रमुख बने आरकेएस भदौरिया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
रक्षा सहयोग का विस्तार: बांग्लादेश में वायुसेना परेड का निरीक्षण करने वाले पहले विदेश सैन्य प्रमुख बने आरकेएस भदौरिया
Wed, 30 Jun 2021 07:31 AM IST
देव कश्यप
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Wed, 30 Jun 2021 07:31 AM IST
सार
- भारतीय वायुसेना ने बांग्लादेश की मुक्ति के लिए 1971 के युद्ध में ऐतिहासिक जीत की स्वर्ण जयंती के मद्देनजर वायुसेना प्रमुख भदौरिया की यात्रा को अत्यधिक महत्वपूर्ण बताया है।
विज्ञापन
एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया
- फोटो : ANI
विस्तार
भारतीय वायुसेना प्रमुख आरकेएस भदौरिया ने व्यापक द्विपक्षीय रक्षा सहयोग का विस्तार करने के लिए ढाका में बांग्लादेश के शीर्ष सैन्य अधिकारियों के साथ विस्तृत बातचीत की है। भारतीय वायुसेना (आईएएफ) ने बांग्लादेश की मुक्ति के लिए 1971 के युद्ध में ऐतिहासिक जीत की स्वर्ण जयंती के मद्देनजर वायुसेना प्रमुख की यात्रा को ‘‘अत्यधिक महत्वपूर्ण’’ बताया है।
विज्ञापन
एयर चीफ मार्शल भदौरिया अपने बांग्लादेशी समकक्ष एयर मार्शल शेख अब्दुल हन्नान के निमंत्रण पर जशोर में बांग्लादेश वायुसेना अकादमी (बीएएफए) में पासिंग आउट परेड और कमीशनिंग समारोह की समीक्षा के लिए सोमवार से पड़ोसी देश की दो दिवसीय यात्रा पर थे। समारोह का आयोजन 'राष्ट्रपति परेड 2021' के अवसर पर किया गया।
विज्ञापन
भारतीय वायुसेना ने कहा, ‘'बांग्लादेश की मुक्ति के लिए 1971 के युद्ध में ऐतिहासिक जीत की स्वर्ण जयंती के मद्देनजर दो दिवसीय यात्रा बेहद महत्वपूर्ण थी।’ वायुसेना ने एक बयान में कहा, ‘यह अवसर पहली बार है जब किसी विदेशी प्रमुख को मुख्य अतिथि के रूप में परेड की समीक्षा के लिए आमंत्रित किया गया। यह भारत और बांग्लादेश और उनके सशस्त्र बलों के बीच मित्रता और विश्वास के मजबूत बंधन की पुन: पुष्टि है।’
विज्ञापन
वायुसेना प्रमुख की बांग्लादेश यात्रा सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे की इस देश की यात्रा के दो महीने बाद हुई। अधिकारियों ने कहा कि एयर चीफ मार्शल भदौरिया ने बांग्लादेश वायुसेना के प्रमुख के साथ-साथ सेना प्रमुख और सशस्त्र बल प्रभाग के प्रिंसिपल स्टाफ आफिसर के साथ चर्चा की।
वायुसेना ने कहा कि वार्ता का जोर दोनों देशों के बीच व्यापक रक्षा सहयोग को और मजबूत करने पर था। भदौरिया ने ढाका में भारत के उच्चायुक्त विक्रम के दोरईस्वामी से भी बातचीत की। कोरोना वायरस महामारी के बावजूद पिछले छह महीनों में दोनों पक्षों की ओर से कई यात्राएं हुई हैं। वर्ष 2021 में बांग्लादेश की मुक्ति की 50वीं वर्षगांठ और देश के पहले राष्ट्रपति बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान की जन्म शताब्दी भी है।