{"_id":"596f58a44f1c1bd64d8b4749","slug":"air-chief-marshal-bs-dhanoa-sortie-in-rafale-during-his-ongoing-visit-of-france","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्रांस यात्रा के दौरान एयर चीफ मार्शल धनोआ ने की राफेल लड़ाकू विमान की टेस्ट ड्राइव","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
फ्रांस यात्रा के दौरान एयर चीफ मार्शल धनोआ ने की राफेल लड़ाकू विमान की टेस्ट ड्राइव
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
Updated Wed, 19 Jul 2017 07:25 PM IST
विज्ञापन
बी एस धनोआ, एयर चीफ मार्शल
- फोटो : ANI
एयर चीफ मार्शल बी एस धनोआ अपने फ्रांस यात्रा के दौरान राफेल लड़ाकू विमान की खुद से टेस्ट ड्राइव की। बता दें कि पांचवीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान के संयुक्त विकास के लिए भारत और रूस जल्द ही एक समझौते पर हस्ताक्षर करेंगे। इस बात की जानकारी रूस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी।
विज्ञापन
Chief of Air Staff, Air Chief Marshal BS Dhanoa after a sortie in Rafale during his ongoing visit of France. pic.twitter.com/9MavibCJWb
— ANI (@ANI_news) 19 July 2017
विज्ञापन
रोस्टेक स्टेट कारपोरेशन के सीईओ सरगेई छेमेजोव ने बताया कि पांचवीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान (एफजीएफए) को संयुक्त रूप से विकसित करने के लिए अरबों डॉलर की परियोजना को दोनों देशों के द्वारा आने वाले दिनों में अंतिम रूप दे दिया जाएगा।
विज्ञापन
मालूम हो कि भारत और रूस एफजीएफए परियोजना के लिए 2007 में ही समझौता कर चुके हैं। झूकोवस्की में चल रहे प्रीमियर एयर शो मैक्स-2017 के मौके पर उन्होंने संवाददाताओं से ये बातें कहीं। सीईओ छेमेजोव ने बताया कि पांचवीं पीढ़ी के लड़ाकू विमानों के लिए दोनों देशों की ओर से काम जारी है। हालांकि, इस मामले में एक चरण पूरा हो चुका है। जबकि दूसरे चरण पर विचार विमर्श हो रहा है। मैं समझता हूं कि निकट भविष्य में सभी फैसले कर लिए जाएंगे और विमान के विकास को लेकर अनुबंध दस्तावेजों पर हस्ताक्षर हो जाएंगे।
हालांकि, उन्होंने यह भी माना कि विमान के विकास को लेकर जारी प्रक्रिया में तेजी नहीं आ पाई है। वहीं, बता दें कि अभी दो महीने पहले ही नई दिल्ली के सरकारी सूत्रों ने बताया था कि सौदे को अंतिम रूप देने के लिए जमीनी प्रक्रिया करीब-करीब पूरी हो चुकी है।