{"_id":"61db19c15a5b7b1c6d3e1ec4","slug":"air-asia-flight-makes-emergency-landing-at-bhubaneswar-after-a-passenger-fell-ill","type":"story","status":"publish","title_hn":"Air Asia: एयर एशिया के विमान में सवार यात्री की तबीयत बिगड़ी, भुवनेश्वर में कराई गई आपात लैंडिंग","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Air Asia: एयर एशिया के विमान में सवार यात्री की तबीयत बिगड़ी, भुवनेश्वर में कराई गई आपात लैंडिंग
Sun, 09 Jan 2022 10:52 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Sun, 09 Jan 2022 10:52 PM IST
सार
यात्री का स्वास्थ्य बिगड़ने की वजह से रविवार को एयर एशिया की एक उड़ान को भुवनेश्वर में आपात लैंडिंग करनी पड़ गई।
विज्ञापन
एयर एशिया
- फोटो : twitter
विस्तार
रांची से चेन्नई जा रहा एयर एशिया के एक विमान को भुवनेश्वर के बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आपात लैंडिंग करनी पड़ गई। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि रविवार को यह आपात लैंडिंग एक चिकित्सकीय समस्या के कारण करनी पड़ी।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि विमान में सवार एक यात्री बेचैनी महसूस कर रहा था और उसे सांस लेने में कठिनाई होने की शिकायत की थी। जिसके चलते विमान की भुवनेश्वर में आपाकालीन लैंडिंग करानी पड़ी और बीमार यात्री को अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
बीमार यात्री की पहचान बसंत कुमार पासवान (40) के रूप में हुई है। लैंडिंग के बाद इलाज के लिए यहां के कैपिटल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारी ने बताया कि विमान में बसंत कुमार के साथ उनके परिवार के तीन सदस्य भी सवार थे।
विज्ञापन