फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   AIMIM MP opposes Maharana Pratap's statue, says military school would be better tribute

AIMIM: एआईएमआईएम सांसद इम्तियाज जलील ने किया औरंगाबाद में महाराणा प्रताप की प्रतिमा का विरोध 

Sat, 22 Jan 2022 06:59 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद Published by: Amit Mandal Updated Sat, 22 Jan 2022 06:59 PM IST
सार

औरंगाबाद नगर निगम ने यहां कनॉट इलाके में राणा प्रताप की प्रतिमा लगाने का फैसला किया है।

विज्ञापन
AIMIM MP opposes Maharana Pratap's statue, says military school would be better tribute
एआईएमआईएम सांसद इम्तियाज जलील - फोटो : facebook.com/imtiaz.jaleel

विस्तार

एआईएमआईएम सांसद इम्तियाज जलील ने महाराष्ट्र के औरंगाबाद शहर में महाराणा प्रताप की लगने वाली प्रतिमा का विरोध करते हुए कहा है कि यह पैसा राजपूत राजा के नाम पर एक सैन्य स्कूल पर खर्च किया जाना चाहिए। औरंगाबाद नगर निगम ने यहां कनॉट इलाके में राणा प्रताप की प्रतिमा लगाने का फैसला किया है।
विज्ञापन


स्थानीय सांसद और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के प्रदेश अध्यक्ष जलील ने जिला संरक्षक मंत्री सुभाष देसाई को लिखे पत्र में कहा कि महाराणा प्रताप का नाम उनकी वीरता के कारण इतिहास में अमर है। लेकिन 90 लाख रुपये खर्च कर उनकी प्रतिमा लगाने से कुछ हासिल नहीं होगा और असली श्रद्धांजलि उनके नाम पर एक सैनिक स्कूल स्थापित करना होगा जहां ग्रामीण क्षेत्रों के युवा सैन्य प्रशिक्षण का लाभ उठा सकें।
विज्ञापन


स्थानीय शिवसेना नेता और विधान परिषद के सदस्य अंबादास दानवे ने हालांकि, जलील के रुख की आलोचना की। उन्होंने ट्वीट किया, महाराणा प्रताप हिंदुत्व का गौरव हैं और एआईएमआईएम सांसद को मूर्तियों से अच्छे काम के लिए प्रेरणा नहीं मिल सकती है, लेकिन हमें मिलती है। दानवे ने यह भी कहा कि जलील को केंद्र सरकार की योजना के तहत एक सैनिक स्कूल बनवाना चाहिए और यह भी सुनिश्चित करना चाहिए कि जिले में केंद्रीय विद्यालय का विस्तार हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed