{"_id":"63f3bb08e5f28124bf0b7ec3","slug":"aimim-chief-asaduddin-owaisi-says-people-attacking-my-house-believe-in-nathuram-godse-ideology-2023-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Asaduddin Owaisi: ओवैसी ने कहा- मेरे घर पर हमला करने वाले लोग नाथूराम गोडसे की विचारधारा में विश्वास करते हैं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Asaduddin Owaisi: ओवैसी ने कहा- मेरे घर पर हमला करने वाले लोग नाथूराम गोडसे की विचारधारा में विश्वास करते हैं
Mon, 20 Feb 2023 11:55 PM IST
देव कश्यप
एएनआई, नई दिल्ली।
एएनआई, नई दिल्ली।
Published by: देव कश्यप
Updated Mon, 20 Feb 2023 11:55 PM IST
सार
पत्रकारों से बात करते हुए ओवैसी ने आरोप लगाया कि कथित हमले के पीछे जो लोग हैं वे जानते हैं कि उनकी विचारधारा के साथ चलने वाली पार्टी सत्ता में है।
विज्ञापन
एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के आवास पर रविवार को अज्ञात बदमाशों ने हमला किया था। हमले के एक दिन बाद ओवैसी ने सोमवार को आरोप लगाया कि हमले के पीछे नाथूराम गोडसे की विचारधारा में विश्वास रखने वाले लोग हैं। ओवैसी ने कहा कि दोषियों की पहचान के लिए सीसीटीवी एनालिसिस करने की जरूरत है। पुलिस ने बताया कि रविवार शाम को कुछ अज्ञात बदमाशों ने कथित तौर पर ओवैसी के आवास पर पथराव किया था, जिससे खिड़कियों को नुकसान पहुंचा था।
विज्ञापन
पत्रकारों से बात करते हुए ओवैसी ने आरोप लगाया कि कथित हमले के पीछे जो लोग हैं वे जानते हैं कि उनकी विचारधारा के साथ चलने वाली पार्टी सत्ता में है। उन्होंने कहा कि जब जुनैद और नसीर को दिनदहाड़े पीटा और जलाया जा सकता है, तो मैं कौन हूं? ये सब करने वालों का हौसला बढ़ रहा है क्योंकि वे जानते हैं कि उनकी पार्टी सत्ता में है। ओवैसी सांसद हो सकते हैं लेकिन वे कट्टरपंथी हैं और सोचते हैं कि वे हिंसा के जरिए अपने एजेंडे को पूरा कर सकते हैं। यह चौथी बार है जब मेरे घर पर हमला हुआ है... वे नाथूराम गोडसे की विचारधारा और हिंसा में विश्वास करने वाले लोग हो सकते हैं। मैं उन्हें व्यक्तिगत रूप से नहीं जानता।
विज्ञापन
एआईएमआईएम प्रमुख ने कहा कि पुलिस मेरे घर पर हमले के बारे में सटीक जानकारी देगी। केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस कमिश्नर को इस मामले को देखना चाहिए। मेरे पास सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं, सड़कों पर कई कैमरे हैं जिनकी जांच करने की जरूरत है। ओवैसी ने कहा कि घटना के संबंध में लिखित शिकायत दी गई है। बता दें कि यह घटना अशोक रोड इलाके में एआईएमआईएम प्रमुख के दिल्ली आवास पर रविवार शाम करीब साढ़े पांच बजे हुई थी। ओवैसी ने संसद मार्ग पुलिस स्टेशन में दी गई अपनी शिकायत में पहले आरोप लगाया था कि उपद्रवियों के एक समूह ने उनके आवास पर पथराव किया और खिड़कियों को क्षतिग्रस्त कर दिया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मैं अपनी वजह से मरने के लिए तैयार हूं। लेकिन देश को सोचना है कि हिंसा करने वाले लोगों से देश कहां तक मजबूत होगा। मैं केंद्र को बताना चाहता हूं कि कोई भी सरकार समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के नाम पर मेरे मौलिक अधिकार को खत्म नहीं कर सकती है। संविधान का अनुच्छेद 29 मुसलमानों की धार्मिक संस्कृतियों की रक्षा करता है जो एक मौलिक अधिकार है।