{"_id":"5b28d0244f1c1bf76e8b8e93","slug":"aimim-cheaf-asaduddin-owaisi-questioned-over-nsa-ajit-doval-met-amit-shah","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाह और डोभाल की मुलाकात पर ओवैसी ने उठाए सवाल, बोले- सत्ताधारी पार्टी से क्यों मिले एनएसए?","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
शाह और डोभाल की मुलाकात पर ओवैसी ने उठाए सवाल, बोले- सत्ताधारी पार्टी से क्यों मिले एनएसए?
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Updated Tue, 19 Jun 2018 03:15 PM IST
विज्ञापन
एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी
ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष और हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की मुलाकात को लेकर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन
एआईएमआईएम अध्यक्ष ने कहा, "हम जानना चाहते हैं, देश जानना चाहता है कि जब राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार एक राजनीतिक दल के अध्यक्ष से मिले तो क्या बातचीत हुई? एनएसए सिर्फ सत्तारूढ़ पार्टी से ही क्यों मिले, वे सभी राजनीतिक दलों से क्यों नहीं मिलते?"
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि मंगलवार को अजीत डोभाल ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के आवास पर मुलाकात की है। दोनों के बीच क्या बात हुई अभी इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है। हालांकि कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों के बीच सुरक्षा के मुद्दे को लेकर बातचीत हुई होगी।
विज्ञापन
बता दें कि दोनों की मुलाकात के बाद ही भारतीय जनता पार्टी ने जम्मू-कश्मीर में महबूबा सरकार से समर्थन वापस लेने का फैसला लिया है। पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के साथ हुई कोर ग्रुप की बैठक के बाद ये निर्णय लिया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
We want to know, the country wants to know what talks took place when the NSA met the chief of a political party? Why did NSA only meet the ruling party why doesn't he meet all political parties?: Asaduddin Owaisi, AIMIM on meeting between NSA Ajit Doval & BJP President Amit Shah pic.twitter.com/H65un6JzWm
— ANI (@ANI) June 19, 2018