फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   AIMIM cheaf Asaduddin Owaisi questioned over NSA Ajit Doval met Amit Shah

शाह और डोभाल की मुलाकात पर ओवैसी ने उठाए सवाल, बोले- सत्ताधारी पार्टी से क्यों मिले एनएसए?

Tue, 19 Jun 2018 03:15 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Updated Tue, 19 Jun 2018 03:15 PM IST
विज्ञापन
AIMIM cheaf Asaduddin Owaisi questioned over NSA Ajit Doval met Amit Shah
एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी

ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष और हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की मुलाकात को लेकर सवाल उठाए हैं।

विज्ञापन


एआईएमआईएम अध्यक्ष ने कहा, "हम जानना चाहते हैं, देश जानना चाहता है कि जब राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार एक राजनीतिक दल के अध्यक्ष से मिले तो क्या बातचीत हुई? एनएसए सिर्फ सत्तारूढ़ पार्टी से ही क्यों मिले, वे सभी राजनीतिक दलों से क्यों नहीं मिलते?"
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि मंगलवार को अजीत डोभाल ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के आवास पर मुलाकात की है। दोनों के बीच क्या बात हुई अभी इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है। हालांकि कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों के बीच सुरक्षा के मुद्दे को लेकर बातचीत हुई होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि दोनों की मुलाकात के बाद ही भारतीय जनता पार्टी ने जम्मू-कश्मीर में महबूबा सरकार से समर्थन वापस लेने का फैसला लिया है। पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के साथ हुई कोर ग्रुप की बैठक के बाद ये निर्णय लिया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed