{"_id":"5f09033a8ebc3e63b13aba8e","slug":"aiims-director-randeep-guleria-says-no-benefit-from-short-term-lockdown-in-preventing-corona","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना को रोकने में अल्पकालिक लॉकडाउन से कोई फायदा नहीं : एम्स निदेशक","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोना को रोकने में अल्पकालिक लॉकडाउन से कोई फायदा नहीं : एम्स निदेशक
Sat, 11 Jul 2020 05:39 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sat, 11 Jul 2020 05:39 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली एम्स के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एम्स निदेशक रणदीप गुलेरिया ने शुक्रवार को कहा कि कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए अल्पकालिक लॉकडाउन से कोई फायदा नहीं होगा। वह महाराष्ट्र के पुणे जैसे शहरों में महामारी को फैलने से रोकने के लिए 10 दिनों तक के बंद की घोषणा की ओर इशारा कर रहे थे।
विज्ञापन
एम्स निदेशक ने कहा कि वायरस को फैलने से रोकने के लिए लॉकडाउन कम से कम 14 दिनों का होना चाहिए। एसबीआई द्वारा आयोजित एक इकोनॉमिक कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए गुलेरिया ने कहा कि बढ़ते नए संक्रमणों की प्रवृत्ति अगले कुछ हफ्तों में प्रमुख शहरों में कम या ज्यादा हो जाएगी, जबकि नए संक्रमण को कम होने के लिए अधिक समय लगेगा। यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब भारत में एक दिन में 23,000 से अधिक नए मामले सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन