{"_id":"5d997cc18ebc3e015a223635","slug":"aiadmk-leader-ponnaiyan-says-wind-should-be-booked-in-connection-with-death-of-23-year-old-engineer","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंजीनियर मौत मामला: एआईएडीएमके नेता का बेतुका बयान, कहा- हवा पर करें केस दर्ज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
इंजीनियर मौत मामला: एआईएडीएमके नेता का बेतुका बयान, कहा- हवा पर करें केस दर्ज
Sun, 06 Oct 2019 11:03 AM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: Sneha Baluni
Updated Sun, 06 Oct 2019 11:03 AM IST
विज्ञापन
अवैध होर्गिंग ने 23 साल की इंजीनियर की जान ले ली
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एआईएडीएमके के वरिष्ठ नेता सी पोन्नया ने शनिवार को कहा कि 23 साल की महिला इंजिनियर की मौत मामले में हवा पर मामला दर्ज करना चाहिए। चेन्नई में सितंबर महीने में इंजीनियर आर शुभाश्री के ऊपर बैनर गिर गया था जिससे उनका संतुलन बिगड़ गया और पीछे आ रहे टैंकर ने उन्हें रौंद दिया। इस हादसे में उनकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
एआईएडीएमके के एक नेता ने दक्षिण चेन्नई में अपने परिवार के सदस्य की शादी के लिए इस बैनर को लगाया था जो शुभाश्री के ऊपर गिर गया। इस मामले में पुलिस ने एआईएडीएमके के पूर्व पार्षद जयगोपाल को शुभाश्री की जान खतरे में डालने और लापरवाही से हुई मौत को लेकर गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पूर्व मंत्री पोन्नया ने एक तमिल चैनल से बातचीत में कहा, 'जयगोपाल ने बैनर को अपने परिवार के सदस्य की शादी के कार्यक्रम के लिए लगाया था, उसने शुभाश्री पर इसे नहीं गिराया। इसलिए उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करना गलत होगा। हवा के रुख के कारण बैनर नीचे गिरा। यदि किसी पर केस दर्ज होना चाहिए तो वह हवा है।'
विज्ञापन
पोन्नया के बयान ने विपक्ष को सरकार और सोशल मीडिया पर निशाना साधने का मौका दे दिया है। डीएमके के प्रवक्ता सर्वानन अन्नदुराई ने कहा कि यह बयान एआईएडीएमके नेताओं की असंवेदनशीलता दिखाता है।
प्रवक्ता ने कहा, 'एआईएडीएमके के नेता शुभाश्री की मौत का मजाक बना रहे हैं। अभी तक एआईएडीएमके के लोगों ने सुभाश्री के परिवार को सांत्वना नहीं दी है। हमें लगता है कि यही वजह थी कि दिवंगत अन्नाद्रमुक महासचिव जे जयललिता ने अपनी पार्टी के लोगों को मीडिया से बात करने की अनुमति नहीं दी।'
विरोध होने पर पोन्नया ने कहा कि उनके बयान का गलत मतलब निकाला गया है। उन्होंने कहा, 'मैं यह कहना चाहता था कि बैनर किसी को मारने के लिए नहीं लगाया गया था। बैनर लगाने के पीछे का मकसद समारोह का प्रचार करना था। तो कैसे जयगोपाल के खिलाफ मामला दर्ज हो सकता है जबकि उनका इरादा किसी महिला की जान लेना नहीं था।'