फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   AIADMK General Secretary Edappadi K. Palaniswami extend ratitude to PM Modi for NDA alliance

Tamil Nadu: भाजपा-अन्नाद्रमुक गठबंधन के 24 घंटे बाद क्या बोले पलानीस्वामी, गठजोड़ पर CM स्टालिन ने क्यों घेरा?

Sat, 12 Apr 2025 12:16 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sat, 12 Apr 2025 12:16 PM IST
सार

तमिलनाडु में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा और एआईएडीएमके के बीच गठबंधन फाइनल हो गया है। इसका एलान चेन्नई दौरे पर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने किया था। चेन्नई में वर्तमान भाजपा अध्यक्ष अन्नामलाई और एआईएडीएमके नेता ई. के. पलानीस्वामी के साथ प्रेसवार्ता में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था कि 2026 का चुनाव मिलकर लड़ेंगे।

विज्ञापन
AIADMK General Secretary Edappadi K. Palaniswami extend ratitude to PM Modi for NDA alliance
अन्नाद्रमुक-भाजपा गठबंधन - फोटो : PTI

विस्तार

एआईएडीएमके महासचिव एडप्पादी के. पलानीस्वामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शुक्रिया कहा है। दरअसल, अन्नाद्रमुक और भाजपा ने आगामी चुनाव के लिए तमिलनाडु में गठबंधन का एलान किया है। इसे लेकर पलानीस्वामी 'एक्स' पर ट्वीट किया, 'मैं एआईएडीएमके को उनके अटूट समर्थन के लिए प्रधानमंत्री मोदी के प्रति आभार व्यक्त करता हूं। एनडीए के साथ साझेदारी में शामिल होने पर हमें सम्मानित महसूस हो रहा है। हमने तमिलनाडु की प्रगति और समृद्धि के लिए एक साझा दृष्टिकोण पर आधारित गठबंधन किया है।' 

विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'इस महत्वपूर्ण क्षण में प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी मार्गदर्शन के साथ एआईएडीएमके लोगों की आकांक्षाओं को साकार करने और उनके परिवर्तनकारी दृष्टिकोण में योगदान देने के लिए एनडीए सहयोगियों के साथ मिलकर काम करेगी। हम एक साथ मिलकर एक महान तमिलनाडु बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। एक ऐसा तमिलनाडु जो वंशवादी राजनीति, भ्रष्टाचार और कुशासन से मुक्त हो। तमिलनाडु के लोग एक पारदर्शी, विकास-केंद्रित सरकार के हकदार हैं - और हम आगामी विधानसभा चुनावों में इसे पूरा करने के लिए दृढ़ हैं।'
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- फिर होगा शिअद-भाजपा का गठजोड़?: अकाली दल को नया प्रधान मिलने के बाद कैसे बदलेंगे समीकरण, पढ़ें इनसाइड स्टोरी
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टालिन ने इसे 'हार का गठबंधन' करार दिया
इस बीच तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने शनिवार को एआईएडीएमके-बीजेपी गठजोड़ को 'हार का गठबंधन' करार दिया। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और एआईएडीएमके नेतृत्व पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि राज्य के लोग ऐसे विश्वासघाती गठबंधन को कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे, जो दिल्ली के सामने झुकता है और तमिलनाडु को धोखा देता है। 


उन्होंने कहा, 'एआईएडीएमके-बीजेपी गठबंधन हार का गठबंधन है। तमिलनाडु के लोगों ने ही बार-बार इस हार को सौंपा है। इसके बावजूद अमित शाह ने इस असफल गठबंधन को पुनर्जीवित करने का प्रयास किया है। चेन्नई की अपनी यात्रा के दौरान शाह द्वारा दी गई प्रेस वार्ता उनके पद के योग्य नहीं थी। हालांकि, एआईएडीएमके-बीजेपी गठबंधन की पुष्टि करना उनका अपना अधिकार है, लेकिन उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि यह गठबंधन क्यों बना या यह किस वैचारिक आधार पर खड़ा है। इसके बजाय उन्होंने दावा किया कि वे एक साझा न्यूनतम कार्यक्रम बनाने पर काम करेंगे।'

यह भी पढ़ें- Resort Politics: टीडीपी-YSRCP की जंग; मेयर के खिलाफ विश्वास मत को लेकर श्रीलंका-मलयेशिया क्यों भेजे गए पार्षद?

भाजपा-अन्नाद्रमुक गठबंधन पर पीएम मोदी ने क्या कहा था?
तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव से पहले बने भाजपा-अन्नाद्रमुक गठबंधन पर पीएम मोदी ने कहा-  तमिलनाडु की प्रगति के लिए एकजुट होकर एकजुट होकर काम करें! मुझे खुशी है कि AIADMK एनडीए परिवार में शामिल हो गई है। अपने अन्य एनडीए सहयोगियों के साथ मिलकर हम तमिलनाडु को प्रगति की नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे और राज्य की पूरी लगन से सेवा करेंगे। हम एक ऐसी सरकार सुनिश्चित करेंगे जो महान एमजीआर और जयललिता जी के सपने को पूरा करे। तमिलनाडु की प्रगति और तमिल संस्कृति की विशिष्टता को बनाए रखने के लिए यह महत्वपूर्ण है कि भ्रष्ट और विभाजनकारी डीएमके को जल्द से जल्द उखाड़ फेंका जाए, जो हमारा गठबंधन करेगा।

संबंधित वीडियाे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed