{"_id":"5984170a4f1c1bb2398b45e1","slug":"aiadmk-faction-war-sasikala-remote-control-tamil-nadu-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल में बैठकर तमिलनाडु की सरकार चला रही हैं शशिकला!","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
जेल में बैठकर तमिलनाडु की सरकार चला रही हैं शशिकला!
amarujala.com- presented by: मोहित
Updated Fri, 04 Aug 2017 12:11 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
जेल में बंद अन्नाद्रमुक महासचिव वीके शशिकला ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में सरेंडर कर दिया हो लेकिन उनका अब भी तमिलनाडु सरकार और राजनीति में पूरा कंट्रोल है।
विज्ञापन
एआईडीएमके के राज्यसभा सांसद नवनीतकृष्णा ने इंडिया टुडे से बातचीत में बताया कि 'शशिकला के इशारों पर ही सरकार सभी कदम उठा रही है। शशिकला को पूरी पार्टी का समर्थन हासिल है, उनकी सलाह के आधार पर ही सरकार चल रही है।'
विज्ञापन
गौरतलब है कि जेल में बंद शशिकला किसी भी सूरत में पार्टी पर अपनी पकड़ ढीली नहीं पड़ने देना चाहती। इसके लिए पार्टी के दो धड़ों ओपीएस और ईपीएस के एक होने पर वह रोड़ा अटका सकती हैं।
विज्ञापन
तमिलनाडु की पूर्व सीएम और पार्टी प्रमुख जे. जयललिता के निधन के बाद से ही पार्टी में खींचतान शुरू हो गई थी। जयललिता के जाने के बाद सीएम बनाए गए ओ पन्नीरसेल्वम (ओपीएस) को पार्टी महासचिव शशिकला ने हटा दिया और उनकी जगह ई पलानीस्वामी (ईपीएस) को मुख्यमंत्री की कुर्सी दे दी।
वहीं तमिलनाडु में सत्ताधारी पार्टी एआईएडीएमके जल्द ही एनडीए में शामिल होने की भी अटकलें हैं।
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ई पलानीस्वामी एआईएडीएमके को एनडीए में शामिल करने पर विचार कर रहे हैं। वहीं शशिकला के बेटे और पार्टी के उप महासचिव टीटीवी दिनाकरण पलानीस्वामी के इस प्लान पर रोड़ा अटकाने की कोशिश कर सकते हैं।