फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   AI Pe Charcha underlines importance of harnessing the power of AI for Good Governance in Hindi

एआई पे चर्चा: सुशासन के लिए उपयोग में लाने के महत्व पर जोर, आईटी मंत्रालय का कार्यक्रम

Tue, 02 Nov 2021 06:46 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 02 Nov 2021 06:46 PM IST
सार

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) किस तरह सुशासन में मदद कर सकती है और कैसे इसका इस्तेमाल बेहतर नीतियों को बनाने के लिए किया जा सकता है, ऐसे ही कई मुद्दों पर आज सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय की ओर से आयोजित कार्यक्रम 'एआई पे चर्चा' पर विचार-विमर्श हुआ।

विज्ञापन
AI Pe Charcha underlines importance of harnessing the power of AI for Good Governance in Hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : becominghuman

विस्तार

केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की ओर से मंगलवार को 'एआई पे चर्चा' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान यहां सुशासन (गुड गवर्नेंस) के लिए एआई (आर्टीफिशियल इंटेलिजेंस या कृत्रिम बुद्धिमत्ता) की शक्ति का उपयोग किए जाने के महत्व पर जोर दिया गया। 

विज्ञापन


कार्यक्रम में विभिन्न पैनलिस्टों ने एआई को लेकर दुनिया के सर्वोत्तम अभ्यासों, डाटा संचालन व एआई सक्षम शासन की अहमियत पर चर्चा की। एआई की संभावनाएं अपनाने से बेहतर नीतियां तैयार करने और आने वाली चुनौतियों का शीघ्र और सटीक अनुमान लगाने में मदद मिल सकती है।
विज्ञापन


यहां वक्ताओं ने डाटा के सही इस्तेमाल के महत्व और विभिन्न देशों द्वारा नीतियों को तैयार करने के लिए विभिन्न विभागों और प्रक्रियाओं के इस्तेमाल के तरीके पर विचार विमर्श किया। वहीं, सार्वजनिक क्षेत्र, रक्षा, डाक सेवाओं और भविष्य के शहरों के लिए एआई के उपयोग पर चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘एआई पे चर्चा’, कार्यक्रमों की एक श्रृंखला है। इसे भारत के पहले वैश्विक एआई शिखर सम्मेलन, सामाजिक अधिकारिता के लिए जिम्मेदार एआई (रेज) के एक भाग के रूप में शुरू किया गया है। इसे साल 2020 में इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की ओर से आयोजित किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed