{"_id":"6306638dd1e411670b234440","slug":"ahmedabad-varanasi-flight-delayed-for-eight-hours-passengers-irked","type":"story","status":"publish","title_hn":"SpiceJet: अहमदाबाद-वाराणसी विमान में आठ घंटे की देरी, यात्री हुए परेशान, हाथापाई की आई नौबत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
SpiceJet: अहमदाबाद-वाराणसी विमान में आठ घंटे की देरी, यात्री हुए परेशान, हाथापाई की आई नौबत
Wed, 24 Aug 2022 11:14 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Amit Mandal
Updated Wed, 24 Aug 2022 11:14 PM IST
सार
इस दौरान यात्री बुरी तरह परेशान हो गए क्योंकि उन्हें उड़ान में देरी का सही जवाब नहीं मिल रहा था। स्टाफ से हाथापाई की नौबत आई गई।
विज्ञापन
स्पाइस जेट
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर स्पाइसजेट के विमान में आठ घंटे की देरी को लेकर बुधवार को यात्रियों और हवाईअड्डे के कर्मचारियों के बीच हाथापाई की नौबत आ गई। सूत्रों के मुताबिक डीजीसीए ने कहा कि नेटवर्क में दिक्कत के कारण विमान की उड़ान में देरी हुई। एक सूत्र ने बताया कि सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक मेंटीनेंट के चलते एयरपोर्ट का रनवे बंद था। विमान को वाराणसी जाना था।
विज्ञापन
स्पाइसजेट SG0354 विमान को सुबह 10.30 बजे उड़ान भरना था। लेकिन इसे तीन बजे के लिए री-शेड्यूल कर दिया गया। हालांकि नेटवर्क की समस्या (एयरपोर्ट पर ज्यादा विमान) के कारण विमान की उड़ान में और देरी हो गई। इसने अंत में शाम सात बजे वाराणसी के लिए उड़ान भरी।
विज्ञापन
इस दौरान यात्री बुरी तरह परेशान हो गए क्योंकि उन्हें उड़ान में देरी का सही जवाब नहीं मिल रहा था। स्टाफ से हाथापाई की नौबत आई गई। बाद में सुरक्षा कर्मियों और वरिष्ठ एयरपोर्ट अधिकारियों को बुलाया गया जिन्होंने किसी तरह मामले को संभाला।
विज्ञापन