फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ahmedabad plane crash PM meets injured, black box found DGCA strict and agencies start investigation

अहमदाबाद विमान हादसे का दूसरा दिन: घायलों से मिले PM, ब्लैक बॉक्स मिला; DGCA सख्त और एजेंसियां जांच में जुटीं

Fri, 13 Jun 2025 09:38 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Fri, 13 Jun 2025 09:38 PM IST
सार

लंदन जाने वाला एअर इंडिया का एक विमान गुरुवार को अहमदाबाद हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद एक मेडिकल कॉलेज परिसर में हादसे का शिकार हो गया था। इसमें सवार 242 लोगों में से 241 की मौत हो गई थी। हादसे के दूसरे पीएम मोदी जहां अहमदाबाद पहुंचे।  यहां पढ़ें आज दिनभर का घटनाक्रम.......

विज्ञापन
Ahmedabad plane crash PM meets injured, black box found DGCA strict and agencies start investigation
विमान हादसे से जुड़ा दूसरे दिन का घटनाक्रम - फोटो : पीटीआई

विस्तार

अहमदाबाद में गुरुवार को लंदन जा रही एअर इंडिया की उड़ान टेकऑफ के चंद सकेंडों के अंदर दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। इस हादसे में विमान में सवार 242 लोगों में 241 लोगों की मौत हो गई थी। एक शख्स चमत्कारी ढंग से बच गया था। वहीं विमान हादसे में अभी तक कुल 265 लोगों की मौत हुई है। हादसे के बाद शुक्रवार को पीएम मोदी अहमदाबाद पहुंचे और घायलों से मिले। इसके साथ ही दुर्घटनाग्रस्त विमान का आज ब्लैक बॉक्स रिकवर कर लिया गया है। विमान हादसे के बाद आज पूरे दिन क्या-क्या हुआ? यहां पढ़ें...
विज्ञापन





 

Ahmedabad plane crash PM meets injured, black box found DGCA strict and agencies start investigation
अहमदाबाद में एअर इंडिया क्रैश साइट का जायजा लेते पीएम मोदी। - फोटो : पीटीआई

घायलों से मिले पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को हादसे की जगह का दौरा किया और अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में घायलों से मुलाकात की। उन्होंने घटनास्थल पर करीब 20 मिनट बिताए और बाद में संबंधित अधिकारियों से बैठक कर जानकारी ली।  प्रधानमंत्री हादसे में बचने वाले इकलौते शख्स रमेश विश्वास कुमार से भी मुलाकात की।

पीएम मोदी दिवंगत पूर्व सीएम रूपाणी के परिजनों से मिले
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के परिजनों से मुलाकात की। पीएम ने कहा कि मैं उन्हें दशकों से जानता था। हमने कंधे से कंधा मिलाकर काम किया। इसमें सबसे चुनौतीपूर्ण समय भी शामिल है। वरिष्ठ भाजपा नेता रूपाणी (68) की अहमदाबाद में बृहस्पतिवार को एअर इंडिया विमान हादसे में मृत्यु हो गई।पीएम मोदी ने शुक्रवार को दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री की पत्नी अंजलि रूपाणी और परिवार के अन्य सदस्यों से एयरपोर्ट के पास गुजसेल भवन में मुलाकात की। मुलाकात के बाद पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि विजयभाई रूपाणी के परिवार से मुलाकात की।

विज्ञापन
विज्ञापन

Ahmedabad plane crash PM meets injured, black box found DGCA strict and agencies start investigation
एअर इंडिया विमान हादसा - फोटो : पीटीआई

डीजीसीए ने एअर इंडिया के ड्रीमलाइनर विमानों की सुरक्षा जांच बढ़ाने के दिये आदेश
विमानन नियामक डीजीसीए ने एअर इंडिया के बोइंग 787 ड्रीमलाइनर बेड़े की सुरक्षा जांच बढ़ाने का शुक्रवार को आदेश दिया। यह आदेश अहमदाबाद में एक विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार 241 लोगों की मौत होने के एक दिन बाद दिया गया है। डीजीसीए के विस्तृत निरीक्षण के तहत टाटा समूह के स्वामित्व वाली विमानन कंपनी एअर इंडिया के बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान की विभिन्न प्रणालियों की जांच और ‘टेक-ऑफ’ (उड़ान भरने संबंधी) मापदंडों की समीक्षा की जाएगी। टाटा समूह के स्वामित्व वाली एअर इंडिया के बेड़े में 26 बोइंग 787-8 और सात बोइंग 787-9 विमान हैं।
 

विज्ञापन

Ahmedabad plane crash PM meets injured, black box found DGCA strict and agencies start investigation
अहमदाबाद में विमान हादसा। - फोटो : पीटीआई

मेडिकल कॉलेज के छात्रावास परिसर से ब्लैक बॉक्स बरामद
विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) ने शुक्रवार को कहा कि एअर इंडिया के दुर्घटनाग्रस्त बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान का ब्लैक बॉक्स बरामद कर लिया गया है। विमान का ब्लैक बॉक्स बी.जे. मेडिकल कॉलेज के आवासीय परिसर में एक इमारत की छत से बरामद किया गया। एएआईबी ने एक बयान में कहा, ‘‘एएआईबी ने तुरंत काम शुरू कर दिया। राज्य सरकार के 40 से अधिक कर्मचारियों ने दुर्घटनास्थल पर नागरिक उड्डयन मंत्रालय की टीमों के साथ जांच में भाग लिया। छत से डीएफडीआर (ब्लैक बॉक्स) बरामद कर लिया गया है।

Ahmedabad plane crash PM meets injured, black box found DGCA strict and agencies start investigation
अहमदाबाद विमान हादसा। - फोटो : पीटीआई

पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया
अहमदाबाद पुलिस ने एअर इंडिया विमान दुर्घटना के संबंध में आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर लिया है।  मेघाणीनगर थाने द्वारा बृहस्पतिवार शाम दर्ज की गई आकस्मिक मृत्यु रिपोर्ट के अनुसार, उसे दुर्घटना और उसके बाद लगी आग की सूचना अपराह्न करीब एक बजकर 44 मिनट पर मिली। पुलिस शिकायत में कहा गया है कि अग्निशमन अभियान के दौरान पुलिस को पता चला कि अधिकतर यात्री और चालक दल के सदस्य जलकर मर गए थे और उनके शवों को एम्बुलेंस से सिविल अस्पताल ले जाया गया। साथ ही चिकित्सकों के आवास में रहने वाले लोगों की भी हादसे में मौत हो गई। उप मुख्य अग्निशमन अधिकारी ध्रुमित गांधी ने शुक्रवार को कहा, हमारा राहत एवं बचाव अभियान सुबह समाप्त हो गया और घटनास्थल को फॉरेंसिक विशेषज्ञों तथा नागर विमानन अधिकारियों को सौंप दिया गया है।
 

Ahmedabad plane crash PM meets injured, black box found DGCA strict and agencies start investigation
एअर इंडिया विमान हादसा - फोटो : amarujala.com

टाटा समूह के चेयरमैन ने कर्मचारियों को लिखा पत्र 
टाटा समूह के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने कर्मचारियों को भेजे संदेश में कहा कि यह कठिन समय है, लेकिन कंपनी जिम्मेदारी से पीछे नहीं हटेगी और जांच में पूरी पारदर्शिता बरतेगी। उन्होंने कहा कि जब टाटा ने एयर इंडिया का अधिग्रहण किया था, तब यात्रियों की सुरक्षा उनकी पहली प्राथमिकता थी और इसमें कोई समझौता नहीं किया जाएगा। विस्तार से खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें




 

Ahmedabad plane crash PM meets injured, black box found DGCA strict and agencies start investigation
अहमदाबाद विमान हादसा - फोटो : पीटीआई
क्रैश साइट पर पहुंची एनआईए
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के अधिकारियों ने भी क्रैश साइट का दौरा किया। वहीं, अमेरिका की नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड  ने कहा है कि वे एक जांच टीम भारत भेज रहे हैं जो AAIB को इस हादसे की जांच में सहायता करेगी। विमानन विशेषज्ञों ने कहा कि ब्लैक बॉक्स की जांच पूरी होने के बाद ही असली वजह सामने आ सकेगी। विशेषज्ञ सरोज दमाडिया ने कहा, तकनीकी गड़बड़ी, फ्लैप या इंजन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए ब्लैक बॉक्स की रिकॉर्डिंग से जो डाटा मिलेगा, वही असल कारण बताएगा।

 

ब्रिटिश उच्चायुक्त ने अहमदाबाद में प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की
भारत में ब्रिटिश उच्चायुक्त लिंडी कैमरन ने शुक्रवार को अहमदाबाद में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। उन्होंने इस मौके पर कहा कि दोनों देश एअर इंडिया विमान दुर्घटना के तथ्यों का पता लगाने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं जिसमें 52 ब्रिटिश नागरिकों सहित 265 लोग मारे गए है। कैमरन ने सोशल मीडिया मंच एक्सपर एक पोस्ट में कहा, मैंने आज सुबह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। हमने इस दुखद हादसे पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और अहमदाबाद में अथक प्रयास करने वाले प्रथम प्रतिक्रिया दल के काम के लिए धन्यवाद दिया। ब्रिटेन और भारत तथ्यों का पता लगाने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed