Plane Crash: बोइंग-777 उड़ा चुके कैप्टन स्टीव का दावा- फ्लैप सेटिंग में गड़बड़ी के कारण विमान ने खो दी लिफ्ट
लंदन के गैटविक जा रहा एअर इंडिया का विमान गुरुवार को अहमदाबाद हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद एक आवासीय इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस हादसे में विमान में सवार 242 लोगों में से 241 की मौत हो गई थी। इस विमान हादसे को लेकर विशेषज्ञ कई तरह के कयास लगा रहे हैं। बोईंग के विमान उड़ा चुके एक पायलट ने हादसे के पीछे कई संभावनाएं जताई हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्टीव के मुताबिक विमान में पर्याप्त बल नहीं था, जो उसे ऊपर की ओर उठाए रख सके। अगर ऐसा हुआ होगा तो या तो विमान किसी बड़े पक्षियों के झुंड से टकराया होगा, जिससे दोनों इंजन खराब हो गए होंगे, या फिर उसमें डाले गए ईंधन में कुछ गड़बड़ रही होगी। लेकिन स्टीव को यह थ्योरी कमजोर लगती है क्योंकि हादसे के फुटेज में न तो किसी पक्षी के टकराने की झलक मिली और न ही किसी इंजन से आग, धुआं या कोई असामान्य शोर आता दिखा।
ये भी पढ़ें: अहमदाबाद विमान हादसे का दूसरा दिन: घायलों से मिले PM, ब्लैक बॉक्स मिला; DGCA सख्त और एजेंसियां जांच में जुटीं
दूसरी संभावना यह हो सकती है कि विमान के टेकऑफ से पहले कुछ विशेष तकनीकी सेटिंग्स की जरूरत होती है। उन्हीं में से एक है फ्लैप्स को नीचे करना। फ्लैप्स विमान के पंखों के वो हिस्से होते हैं, जो टेकऑफ के दौरान लिफ्ट बढ़ाते हैं ताकि विमान आराम से उड़ सके। कैप्टन स्टीव के मुताबिक अगर पायलट फ्लैप्स लगाना भूल गए हों, तो विमान उठेगा जरूर, लेकिन हवा में टिक नहीं पाएगा। लेकिन इस संभावना में भी एक बड़ी दिक्कत है। 787 जैसे आधुनिक विमान में अगर फ्लैप्स सेट नहीं होते, तो कॉकपिट में जोर-जोर से अलार्म बजने लगते हैं और स्क्रीन पर वार्निंग भी आती है। इसलिए बिना फ्लैप्स के टेकऑफ कर लेना लगभग असंभव लगता है, क्योंकि दो बार डिजिटल चेकलिस्ट पर पायलट को अलर्ट मिलते हैं।
तीसरी संभावना : पायलट ने गलती से गियर की जगह फ्लैप्स उठा दिए हों
पायलट ने गलती से गलत लीवर खींच दिया?
कैप्टन स्टीव की तीसरी संभावना के अनुसार हो सकता है कि पायलट ने गलती से गलत लीवर खींच दिया हो। स्टीव के मुताबिक विमान जैसे ही टेकऑफ करता है, एक प्रक्रिया होती है। को-पायलट कहता है पॉजिटिव रेट, यानी विमान हवा में उठ चुका है। इसके बाद मुख्य पायलट कहता है गियर अप, यानी लैंडिंग गियर को अंदर खींच लो। हो सकता है, को-पायलट ने गलती से गियर की बजाय फ्लैप्स वाला हैंडल खींच दिया हो। इसका मतलब, विमान से वो हिस्से हट गए, जो उसे हवा में टिकाए रखते हैं। अब विमान के नीचे लैंडिंग गियर अभी भी बाहर थे, जो हवा में बहुत रुकावट पैदा करते हैं और ऊपर से फ्लैप्स भी बंद हो गए। ऐसे में विमान का हवा में टिके रहना नामुमकिन हो जाता है। यही वजह हो सकती है कि विमान कुछ सेकंड बाद अचानक अपनी ऊंचाई खोने लगा। पायलट ने शायद पूरी ताकत से इंजन चलाया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। विमान ने जमीन से कुछ सौ फीट ही ऊंचाई पाई थी, और वहां से नीचे गिरने में ज्यादा समय नहीं लगा।