{"_id":"5fc2bb0adfdd8a3a5a7c1427","slug":"ahmedabad-kevadia-seaplane-service-temporarily-suspended-due-to-maintenance","type":"story","status":"publish","title_hn":"मरम्मत कार्य के चलते अहमदाबाद-केवड़िया सीप्लेन सेवा तीन हफ्ते के लिए स्थगित","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मरम्मत कार्य के चलते अहमदाबाद-केवड़िया सीप्लेन सेवा तीन हफ्ते के लिए स्थगित
Sun, 29 Nov 2020 02:33 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, अहमदाबाद।
एजेंसी, अहमदाबाद।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 29 Nov 2020 02:33 AM IST
विज्ञापन
SeaPlane
- फोटो : पीटीआई
गुजरात में अहमदाबाद और नर्मदा जिले के केवड़िया के बीच शुरू सीप्लेन सेवा शनिवार को मरम्मत कार्यों के लिए तीन हफ्ते के लिए स्थगित कर दी गई। यह जानकारी ऑपरेटर स्पाइसजेट ने दी। केवड़िया में ही सरदार पटेल का स्टैच्यू ऑफ यूनिटी है। पटेल की जयंती 31 अक्तूबर को ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस सेवा का शुभारंभ किया था।
विज्ञापन
स्पाइसजेट ने कहा कि विमान की अनिवार्य मेंटीनेंस के चलते सेवा को अस्थायी तौर पर स्थगित किया गया है। सीप्लेन को मेंटीनेंस के लिए मालदीव ले जाया गया है क्योंकि सीप्लेन की मेंटीनेंस संबंधी सुविधा केंद्र अभी अहमदाबाद में तैयार किया जा रहा है। एयरक्राफ्ट के वापस आने पर फिर से सेवा शुरू की जाएगी। 19 सीट वाला विमान 200 किलोमीटर की दूरी 40 मिनट में तय करता है।
विज्ञापन