{"_id":"698c894bd973914d0006bfb6","slug":"ahmedabad-building-balcony-slab-collapse-amraiwadi-58-people-rescued-one-woman-injured-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"अहमदाबाद में बिल्डिंग की बालकनी गिरी: अंदर फंसे 58 लोगों को बचाया गया; एक महिला घायल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अहमदाबाद में बिल्डिंग की बालकनी गिरी: अंदर फंसे 58 लोगों को बचाया गया; एक महिला घायल
Wed, 11 Feb 2026 07:25 PM IST
नवीन पारमुवाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: नवीन पारमुवाल
Updated Wed, 11 Feb 2026 07:25 PM IST
सार
अहमदाबाद के सुखराम नगर में बुधवार सुबह एक पुरानी बिल्डिंग की बालकनी का हिस्सा गिर गया। मलबे की वजह से 58 लोग अंदर फंस गए, जिन्हें फायर ब्रिगेड की टीम ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हादसे में एक महिला घायल हुई है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : adobe stock
विस्तार
Ahmedabad Balcony Collaspse: गुजरात के अहमदाबाद में बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। यहां के अमराईवाडी इलाके में स्थित सुखराम नगर में एक पुरानी रिहायशी इमारत की बालकनी का एक हिस्सा अचानक ढह गया। इस घटना के बाद बिल्डिंग में रहने वाले 58 लोग अंदर ही फंस गए। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और बचाव अभियान चलाया। सभी फंसे हुए लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
अधिकारियों के मुताबिक, यह घटना सुबह करीब 8 बजकर 15 मिनट पर हुई। यह एक तीन मंजिला (G+2) इमारत थी, जिसकी बालकनी का स्लैब टूटकर नीचे गिर गया। बालकनी का मलबा इमारत के मुख्य रास्ते पर गिर गया, जिससे आने-जाने का रास्ता पूरी तरह बंद हो गया। इसके कारण अंदर मौजूद लोग बाहर नहीं निकल सके।
फायर ब्रिगेड ने चलाया बचाव अभियान
हादसे की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं। फायर ब्रिगेड की 22 सदस्यों की टीम ने तेजी से काम शुरू किया। टीम ने सबसे पहले मलबा हटाकर रास्ता बनाया और फिर इमारत में फंसे हुए लोगों तक पहुंची।
विज्ञापन
एक महिला घायल, सभी 58 लोग सुरक्षित
सभी 58 लोगों को इमारत से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इस हादसे में एक महिला घायल हो गई, जिनकी पहचान दाहीबेन राठोड के रूप में हुई है। उनके दोनों हाथों और सिर में चोटें आई हैं। उन्हें इलाज के लिए एक निजी गाड़ी से एलजी अस्पताल ले जाया गया।
अधिकारियों ने बताया कि किसी और को गंभीर चोटें नहीं आई हैं। बचाव कार्य में मदद के लिए नगर निगम के एस्टेट विभाग के अफसर भी मौके पर मौजूद रहे। वहीं, इलाके के निवासियों ने पुरानी इमारतों की खराब हालत पर चिंता जताई। एक निवासी ने कहा, "हम यहां वर्षों से रह रहे हैं और गैलरी में दरारें लंबे समय से दिख रही थीं। आज हमारी किस्मत अच्छी थी कि किसी की जान नहीं गई।"
यह भी पढ़ें: Accident: पठानकोट में ट्रक की चपेट में आई स्कूटी, पति की मौत, पत्नी घायल, आरोपी चालक मौके से फरार