फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ahmedabad Plane Crash Air India Pilot Sumit Sabharwal Last Rites Chakala Electric Cremation Ground Mumbai

Ahmedabad Plane Crash: विमान के पायलट सुमित सभरवाल का अंतिम संस्कार; चालक दल की सदस्य को भी दी गई अंतिम विदाई

Tue, 17 Jun 2025 01:57 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Tue, 17 Jun 2025 01:57 PM IST
सार

हादसे का शिकार हुए एअर इंडिया के विमान की कमान कैप्टन सुमित सभरवाल के पास थी। उनके साथ फर्स्ट ऑफिसर क्लाइव कुंदर भी थे। डीजीसीए ने पहले एक बयान में कहा था कि सभरवाल के पास 8,200 घंटे की उड़ान का अनुभव था, जबकि कुंदर के पास 1,100 घंटे की उड़ान का अनुभव था।

विज्ञापन
Ahmedabad Plane Crash Air India Pilot Sumit Sabharwal Last Rites Chakala Electric Cremation Ground Mumbai
सुमित सभरवाल - फोटो : PTI

विस्तार

पिछले हफ्ते अहमदाबाद में दुर्घटनाग्रस्त हुए एअर इंडिया के विमान के पायलट कैप्टन सुमीत सभरवाल का मंगलवार को मुंबई में अंतिम संस्कार किया गया। उनके पिता ने अंतिम संस्कार से पहले अपने बेटे को भावभीनी विदाई दी। अधिकारियों ने बताया कि अहमदाबाद से सभरवाल का पार्थिव शरीर मुंबई लाए जाने के कुछ घंटों बाद परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में उपनगरीय चकला में एक विद्युत शवदाह गृह में अंतिम संस्कार किया गया। 

विज्ञापन


एक अधिकारी ने बताया कि 56 वर्षीय अनुभवी पायलट का अंतिम संस्कार करने के बाद उनके पिता और परिवार के अन्य सदस्य सुबह करीब 11.15 बजे श्मशान घाट से चले गए। इससे पहले सुबह में सभरवाल के पार्थिव शरीर को लेकर ताबूत एक विमान से मुंबई हवाई अड्डे पहुंचा और उसके बाद उनके परिवार के सदस्य उसे पवई इलाके के जल वायु विहार स्थित उनके आवास पर ले गए। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Air India: सैन फ्रांसिस्को से मुंबई आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट में खराबी, कोलकाता में यात्रियों को उतारा गया
विज्ञापन
विज्ञापन


सभरवाल के कई दोस्त और रिश्तेदार तथा स्थानीय निवासी उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए उनके आवास के बाहर एकत्र हुए। व्यवसायी निरंजन हीरानंदानी और स्थानीय विधायक दिलीप लांडे उन लोगों में शामिल थे, जिन्होंने सभरवाल के घर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। सुमीत सभरवाल के पिता पुष्करराज और अन्य रिश्तेदारों को भी श्रद्धांजलि देते देखा गया। व्यवसायी निरंजन हीरानंदानी और स्थानीय विधायक दिलीप लांडे ने भी सभरवाल को श्रद्धांजलि दी।



242 यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को लेकर लंदन जा रहा एयर इंडिया का विमान AI-171 12 जून को अहमदाबाद में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। विमान के एक मेडिकल कॉम्प्लेक्स में दुर्घटनाग्रस्त होने से विमान में सवार एक यात्री को छोड़कर सभी की मौत हो गई, जबकि 29 अन्य लोग जो जमीन पर थे, उनकी भी मौत हो गई थी। DGCA ने कहा था, 'विमान ने अहमदाबाद से रनवे 23 से 1339 IST (12 जून को) उड़ान भरी थी। इसने ATC को MAYDAY कॉल किया, लेकिन उसके बाद विमान ने ATC द्वारा की गई कॉल का कोई जवाब नहीं दिया।'

Ahmedabad Plane Crash Air India Pilot Sumit Sabharwal Last Rites Chakala Electric Cremation Ground Mumbai
मैथिली पाटिल को अंतिम विदाई - फोटो : PTI

चालक दल की सदस्य मैथिली पाटिल को अंतिम विदाई
इस बीच महाराष्ट्र के रायगढ़ में अहमदाबाद हादसे में जान गंवाने वाली विमान की चालक दल की सदस्य मैथिली पाटिल को अंतिम विदाई दी गई। अहमदाबाद में दुर्घटनाग्रस्त हुए एअर इंडिया यात्री विमान की चालक दल की सदस्य मैथिली पाटिल का पार्थिव शरीर न्हावा गांव स्थित उनके आवास पर लाया गया। उनके परिजन इस दुख की घड़ी में एक-दूसरे को ढांढस बंधाते नजर आए। पूरा इलाका गमगीन था। सभी की आंखों में आंसू थे। बड़ी संख्या में लोग मैथिली श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed