{"_id":"5c25e735bdec2256df276452","slug":"agusta-westland-case-cbi-and-ed-hunting-for-dog-given-a-bone-in-british-middleman-christian-michel","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अगस्ता वेस्टलैंड मामले में आया नया मोड़, सीबीआई और ईडी 'हड्डी वाले कुत्ते' की तलाश में जुटी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अगस्ता वेस्टलैंड मामले में आया नया मोड़, सीबीआई और ईडी 'हड्डी वाले कुत्ते' की तलाश में जुटी
Fri, 28 Dec 2018 02:34 PM IST
पूजा मेहरोत्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूजा मेहरोत्रा
Updated Fri, 28 Dec 2018 02:34 PM IST
सार
- अगस्ता वेस्टलैंड घोटाले मामले में जांच कर रहे सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारी हड्डी वाले कुत्ते को तलाश में जुटे हैं।
- फ्लाइट का मूल्यांकन करने वाली टीम अमेरिका के सिकोर्स्की S-92 हेलिकॉप्टर्स और अगस्ता AW-101 के लिए भेजी गई थी।
- नोट में इस बात का भी जिक्र किया गया है कि सेंट्रल विजिलेंस कमिशन चीफ अगस्ता की बोली के पक्ष में तैयार हैं।
विज्ञापन
christian michel
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अगस्ता वेस्टलैंड घोटाले मामले में जांच कर रहे सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारी 'हड्डी वाले कुत्ते' को तलाश में जुटे हैं। हड्डी पाने वाले कुत्ते के बारे में अधिकारियों को बिचौलिये क्रिश्चियन मिशेल और उनके साथी गाइडो हैश्के की बातचीत के दौरान पता चला। अब जांच एजेंसी अगस्टा वेस्टलैंड के वरिष्ठ अधिकारी लियोनार्डो, मिशेल, हैश्के और कार्लो गेरोसा के बीच 8 फरवरी 2008 को हुई बातचीत को डिकोड करने में जुटी है।
बता दें कि अधिकारियों के हाथ एक ऑडियो लगा है जिसमें ये सभी वीवीआईपी हेलिकॉप्टर डील में सीवीसी, डिफेंस सेक्रटरी, संयुक्त सचिव (एयर), एयरफोर्स के मेंटेनेंस कमांड सहित हेलिकॉप्टरों के लिए उड़ान मूल्यांकन टीम को बोर्ड पर लाने को लेकर बात कर रहे हैं।
इसी दौरान जांच एजेंसी को एक नोट भी मिला है जिसे कथित तौर पर मिशेल ने लिखा है। इस नोट की शुरुआत एक लंच पार्टी के आयोजन से होती है जिसमें इस डील को फाइनल करने की बात कही गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑडियो और नोट में कई अधिकारियों की है जानकारी
बता दें कि अधिकारियों के हाथ एक ऑडियो लगा है जिसमें ये सभी वीवीआईपी हेलिकॉप्टर डील में सीवीसी, डिफेंस सेक्रटरी, संयुक्त सचिव (एयर), एयरफोर्स के मेंटेनेंस कमांड सहित हेलिकॉप्टरों के लिए उड़ान मूल्यांकन टीम को बोर्ड पर लाने को लेकर बात कर रहे हैं।
विज्ञापन
इसी दौरान जांच एजेंसी को एक नोट भी मिला है जिसे कथित तौर पर मिशेल ने लिखा है। इस नोट की शुरुआत एक लंच पार्टी के आयोजन से होती है जिसमें इस डील को फाइनल करने की बात कही गई है।
विज्ञापन
किसी भारतीय के लिए उपयोग किया है कुत्ता
इस नोट में मिशेल कथित तौर पर जीएच यानी गुइडो हैश्के को 'कल के लंच' के लिए शुक्रिया कहा है और यह उम्मीद की है कि 'कुत्ते को हड्डी पसंद आई होगी।' सीबीआई और ईडी के अधिकारी को यह शक है कि इस नोट में भारत के उस शख्स के बारे में बातचीत हो रही है जो इस कॉन्ट्रैक्ट में शामिल है। शायद उसी के लिए कोड में कुत्ता और या अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया है।टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक हैश्के पर आरोप है कि उसने अगस्ता वेस्टलैंड के लिए त्यागी बंधुओं (पूर्व एयरफोर्स चीफ एसपी त्यागी के भाई) के जरिये लॉबिंग की थी। जबकि मिशेल पर 25 बार लॉबिंग करने का आरोप है। एजेंसियों के मुताबिक मिशेल सीधेतौर पर राजनेताओं, अफसर और डिफेंस पर्सनलों के संपर्क में था।
नोट में हुआ खुलासा कि सेंट्रल विजिलेंस कमिशन चीफ अगस्ता की बोली के पक्ष में
सूत्रों ने बताया कि नोट के मुताबिक मिशेल को इस बात का पता था कि फ्लाइट का मूल्यांकन करने वाली टीम अमेरिका के सिकोर्स्की S-92 हेलिकॉप्टर्स और अगस्ता AW-101 के लिए भेजी गई थी और 14 फरवरी को दिल्ली लौटने वाली थी। मिशेल ने नोट में लिखा है कि अगले दो महीने काफी कठिन रहने वाले हैं और उनके लिए यह अंतिम मौका है।
नोट में इस बात का भी जिक्र किया गया है कि सेंट्रल विजिलेंस कमिशन चीफ अगस्ता की बोली के पक्ष में तैयार हैं। हाथ से लिखे गए इस नोट पर इटली कोर्ट ने अपने फैसले में 8.4 मिलियन यूरो की रिश्वतखोरी में सीवीसी समेत कई लोगों का जिक्र किया है। कथित तौर पर मिशेल द्वारा लिखे गए इस नोट में कहा गया है कि अगर हम मजबूत केस पेश करें और सरकार का सहयोग हो तो अधिकतर कॉन्ट्रैक्ट्स की नीतियां बनाने वाले सीवीसी हमें स्वीकार करेंगे।
बताया सब हैं तैयार लेकिन दो महीने होंगे कठिन
मिशेल ने इस नोट में आगे लिखा है कि एयरफोर्स की मेंटेनेंस कमांड हमारे साथ तकनीकी और रखरखाव मामले पर काम के साथ-साथ बात करने के लिए तैयार है, जबकि डिफेंस सेक्रेटरी और संयुक्त सचिव को बोर्ड पर लाना होगा। मिशेल ने यह भी लिखा है कि फ्लाइट मूल्यांकन टीम ने पीटर हुलेट से कहा था कि कॉन्ट्रैक्ट जीतने के लिए बस सवालों के सही और समय पर जवाब देने की जरूरत है।बताया जा रहा है कि यह नोट 8 फरवरी 2008 को मिशेल ने लिखा है।