फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Agra ASI officials brightened Kedarnath temple

फिर चमकेगा केदारनाथ धाम, जी-जान से जुटे हैं यूपी के अधिकारी

Wed, 29 Jun 2016 08:32 AM IST
अमित कुलश्रेष्ठ/अमर उजाला, आगरा
अमित कुलश्रेष्ठ/अमर उजाला, आगरा Updated Wed, 29 Jun 2016 08:32 AM IST
विज्ञापन
Agra ASI officials brightened Kedarnath temple
केदारनाथ को चमका दिया। - फोटो : अमर उजाला

700 किमी दूर 3500 मीटर की ऊंचाई पर केदारनाथ के प्रतिकूल मौसम में आगरा एएसआई के अधिकारी मंदिर के संरक्षण में जुटे हैं। हादसे के तीन साल बाद मंदिर की केमिकल क्लीनिंग के लिए आगरा से दो एएसआई केमिकल ब्रांच के अधिकारी केदारनाथ भेजे गए हैं जो मुख्य मंदिर परिसर की दीवारों पर जमी काई और गंदगी को साफ करा रहे हैं। प्राचीन शिव मंदिर की दीवारों पर सिलिकॉन और प्रिजरवेटिव की परत चढ़ाकर एएसआई केमिकल ब्रांच संरक्षण कर रही है।

विज्ञापन


एएसआई आगरा केमिकल ब्रांच के सहायक रसायनविद डा. सुग्रीव सिंह 15 दिन तक केदारनाथ मंदिर के केमिकल ट्रीटमेंट कराने के बाद लौट आए। उन्हें मुख्य मंदिर की बाहरी दीवारों की केमिकल से सफाई के लिए भेजा गया था। 6 महीने बर्फ में दबे रहने और हर दिन बारिश से मंदिर की दीवारों पर न केवल काई जम चुकी है, बल्कि वेजीटेशन भी होने लगा।
विज्ञापन


स्केफोल्डिंग लगाकर मंदिर की एक्सपर्ट कारीगरों की मदद से सफाई कराई जा रही है और उस पर सिलिकॉन की तरह अन्य प्रिजरवेटिव की पतली परत लगाई जा रही है, ताकि वेजीटेशन से पत्थरों को हुए नुकसान की भरपाई की जा सके और दुबारा काई न जम पाए। बता दें कि हादसे के बाद सबसे पहले पहुंची टीम में आगरा एएसआई में तैनात रहे सहायक पुरातत्वविद डा. आरके सिंह ही केदारनाथ पहुंचे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसा रोकने को बनाई तीन स्तरीय दीवार

Agra ASI officials brightened Kedarnath temple

16 जून 2013 को केदारनाथ में हादसे के बाद एएसआई और आईआईटी मद्रास ने निरीक्षण के बाद भविष्य में पुनरावृत्ति रोकने को आधा दर्जन संस्तुति की थीं, जिनमें मंदिर के पीछे त्रिस्तरीय ढलवां दीवार बनाने, मंदिर के 300 मीटर दायरे में निर्माण प्रतिबंधित करने, मंदिर को एएसआई संरक्षित करने, मंदिर में दीवारों पर ड्रिलिंग न करने, मंदिर के दोनों ओर नदी धारा में निर्माण न करने और दरके पत्थरों को निकालकर दुबारा मोर्टार से जुड़वाने की सिफारिश की गई थीं। अब तक मंदिर के ठीक पीछे अर्द्धचंद्राकार 15 फुट ऊंची दीवार बनाई जा चुकी है। मंदिर की ओर कंक्रीट की दीवार है तो गांधी सरोवर की ओर लोहे के पाइप और तारों की दीवार है। इसके आगे एक और दीवार बनाई जानी है। 

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने भी कराया केमिकल ट्रीटमेंट
एएसआई आगरा केमिकल ब्रांच से इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य परिसर में केमिकल ट्रीटमेंट कराया गया था। 150 साल पूरे होने के मौके पर राष्ट्रपति के कार्यक्रम से पहले ही ट्रीटमेंट संपन्न हुआ था। न्यायाधीशों की बेंच ने विशेष रूप से आगरा केमिकल ब्रांच को यह जिम्मा सौंपा था। हाईकोर्ट ने एएसआई आगरा को प्रशस्ति पत्र भी भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed