फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   After woman software engineer death in accident Civic authorities fill potholes in Chennai

Tamil Nadu: महिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत से टूटी चेन्नई प्रशासन की नींद, ताबड़तोड़ भरे सड़कों के गड्ढे

Wed, 04 Jan 2023 11:26 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Wed, 04 Jan 2023 11:26 AM IST
सार

महिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत पूनमल्ली पुलिस थाना क्षेत्र के मदुरवोयल में हुई थी। तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटर सवार महिला को गड्ढों से बचने की कोशिश के दौरान टक्कर मार दी थी। इससे सॉफ्टवेयर इंजीनियर एस. शोभना की मौत हो गई थी। हादसे के वक्त शोभना का भाई भी साथ में था, वह घायल हुआ है। 

विज्ञापन
After woman software engineer death in accident Civic authorities fill potholes in Chennai
चेन्नई में महिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर की हादसे में मौत के बाद भरे गए गड्ढे - फोटो : ANI

विस्तार

चेन्नई में कल एक महिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत के बाद जिला प्रशासन की नींद खुल गई है। सड़क पर गड्ढों के कारण जहां यह दुर्घटना हुई थी, उस इलाके के गड्ढे ताबड़तोड़ भरे गए। पुलिस ने भी तुरफ-फुरत कार्रवाई कर महिला को कुचलने वाले ट्रक को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन

महिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत पूनमल्ली पुलिस थाना क्षेत्र के मदुरवोयल में हुई थी। इसके बाद इलाके में क्षतिग्रस्त सड़क व उसके गड्ढों को ठीक करने का काम स्थानीय प्रशासन ने किया। तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटर सवार महिला को गड्ढों से बचने की कोशिश के दौरान टक्कर मार दी थी। पुलिस ने बताया कि इससे सॉफ्टवेयर इंजीनियर एस. शोभना की मौत हो गई थी। हादसे के वक्त शोभना का भाई भी साथ में था, वह घायल हुआ है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


नहीं पहन रखे थे हेलमेट
पूनमल्ली पुलिस के अनुसार स्कूटर सवार दोनों लोगों में से किसी ने भी हेलमेट नहीं पहन रखे थे। मामले में ट्रक चालक मोहन को गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ तेज व लापरवाही से वाहन चलाने का केस दर्ज किया गया है। निगम प्रशासन ने क्षतिग्रस्त रोड की ताबड़तोड़ मरम्मत कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed