{"_id":"5c0eb244bdec2241b054e8ab","slug":"after-uk-court-orders-vijay-mallya-extradition-mumbai-arthur-road-jail-keeping-high-security","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई का ऑर्थर रोड जेल होगा विजय माल्या का नया ठिकाना","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मुंबई का ऑर्थर रोड जेल होगा विजय माल्या का नया ठिकाना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 11 Dec 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
vijay mallya
- फोटो : pti
किंगफिशर एयरलाइंस के पूर्व कर्ता-धर्ता और शराब कारोबारी विजय माल्या का नया ठिकाना मुंबई का ऑर्थर रोड जेल होगा। इस जेल का बैरक क्रमांक 12 विजय माल्या के लिए तैयार किया गया है। इसे उच्च सुरक्षा वाला बैरक माना जाता है। इसी बैरक में 26/11 के मुंबई आतंकी हमले का दोषी अजमल कसाब को भी रखा गया था।
ऑर्थर रोड जेल के एक अधिकारी ने कहा कि विजय माल्या को लंदन से प्रत्यर्पित किए जाने पर उसे जेल परिसर के अंदर दो मंजिला इमारत में स्थित उसी उच्च सुरक्षा वाले बैरक में रखा जाएगा जहां 26/11 मुंबई आतंकी हमले के दोषी अजमल कसाब को रखा गया था।
अधिकारी ने बताया कि माल्या को हम अपने सुधार केंद्र में सुरक्षित रखने के लिए पूरी तरह तैयार है। हम उसकी सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी संभालेंगे। यही नहीं, चिकित्सकीय आपात स्थिति में माल्या को बैरक लगे चिकित्सक केंद्र में आसानी से ले जाया जा सकता है जहां कैदियों के प्राथमिक उपचार के लिए डॉक्टर और अन्य कर्मचारी होते हैं। अधिकारी के अनुसार उच्च सुरक्षा वाली बैरक अन्य कोठियों से अलग है। यहां लगातार सीसीटीवी की निगरानी होती है और अत्याधुनिक हथियारों के साथ सुरक्षाकर्मी हमेशा तैनात रहते हैं।
विज्ञापन
विजय माल्या ने इससे पहले लंदन की अदालत में प्रत्यर्पण के खिलाफ भारतीय जेलों की खराब स्थिति का हवाला देते हुए याचिका दायर की थी। उसने कहा था कि भारत के जेल कैदियों के रहने लायक नहीं है। इसके बाद ऑर्थर रोड जेल प्रशासन ने केंद्रीय गृह मंत्रालय को ऑर्थर रोड जेल का एक वीडियो भेजा था और कहा था कि ऑर्थर रोड जेल विजय माल्या को रखने के लिए पूर्ण सुरक्षित है।