फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   After the return of Rahul from America, the date of the meeting of the CWC

राहुल के अमेरिका से लौटने के बाद तय होगी सीडब्ल्यूसी की बैठक की तारीख, 27 जुलाई को लौटने की संभावना

Thu, 25 Jul 2019 02:09 AM IST
Avdhesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Avdhesh Kumar Updated Thu, 25 Jul 2019 02:09 AM IST
विज्ञापन
After the return of Rahul from America, the date of the meeting of the CWC
राहुल गांधी - फोटो : amar ujala
राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिए दो महीने हो गए लेकिन अभी भी पार्टी कांग्रेस कार्यकारिणी समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक आयोजित कर उनके इस्तीफे पर कोई फैसला नहीं ले सकी है। माना जा रहा है कि राहुल के अमेरिका से लौटने के बाद सीडब्ल्यूसी की बैठक की तारीख तय की जाएगी। उनके 27 जुलाई को लौटने की संभावना है। 
विज्ञापन


सीडब्ल्यूसी की 25 मई को हुई बैठक में इस्तीफे की पेशकश के बाद राहुल ने 3 जुलाई को दोबारा स्पष्ट किया था कि वह अब पार्टी अध्यक्ष नहीं हैं और पार्टी उनकी जगह नया अध्यक्ष चुने। उन्होंने सीडब्ल्यूसी की जल्द बैठक बुलाने को भी कहा था। इसके बाद पार्टी के कुछ वरिष्ठ नेताओं की ओर से प्रयास भी शुरू हुए और कुछ नाम भी चर्चा में आए लेकिन न तो सीडब्ल्यूसी की बैठक की तारीख तय हो सकी है और न ही उत्तराधिकारी चुनने को लेकर कोई खाका बना है। वरिष्ठ नेता कहते हैं कि सब कुछ सीडब्ल्यूसी को तय करना लेकिन बैठक कब होगी, कोई नहीं जानता है। पार्टी में अब ये अटकलें लग रही हैं कि राहुल विदेश से लौटेंगे तो बैठक बुलाई जा सकती है।
विज्ञापन


तकनीकी तौर पर भले ही राहुल अभी अध्यक्ष हैं लेकिन कांग्रेस अध्यक्ष पद खाली है। कांग्रेस के नए अध्यक्ष के नाम पर मुहर और उसके चयन को लेकर चुनाव कार्यक्रम की घोषणा आने वाले दिनों में की जा सकती है। फिलहाल केसी वेणुगोपाल पार्टी के दिन-प्रतिदिन के मामलों को देख रहे हैं। हालांकि पार्टी ने हाल फिलहाल जो नियुक्तियां की हैं, वे कांग्रेस अध्यक्ष के निर्देश पर हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed