फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   After the BBC interview on Period, the Gujarati writer Kajal Oza Vaidya was abusive

पीरियड पर बीबीसी इंटरव्यू के बाद गुजराती लेखिका काजल ओजा वैद्य से गाली गलौच

Sun, 10 Sep 2017 10:37 PM IST
रॉक्सी गागडेकर छारा, बीबीसी गुजराती सेवा
रॉक्सी गागडेकर छारा, बीबीसी गुजराती सेवा Updated Sun, 10 Sep 2017 10:37 PM IST
विज्ञापन
After the BBC interview on Period, the Gujarati writer Kajal Oza Vaidya was abusive
Kajal Oza Vaidya

गुजराती लेखिका काजल ओजा वैद्य ने शनिवार को अहमदाबाद पुलिस की साइबर सेल में शिकायत की है कि एक अनाम यूजर ने फेसबुक पर उनके साथ गाली गलौच की है और उन्हें बदनाम कर रहा है।

विज्ञापन


'बीबीसी न्यूज गुजराती' के साथ एक इंटरव्यू में वैद्य ने मासिक धर्म से जुड़े अंधविश्वासों को खारिज किया था। उसके बाद से उनपर ऑनलाइन हमले हो रहे हैं।
विज्ञापन


पढ़ें: गौरी लंकेश की हत्या के बाद 25 लोगों की लिस्ट जारी, दी जाएगी पुलिस प्रोटेक्शन
विज्ञापन
विज्ञापन


बीबीसी गुजराती को दिए इंटरव्यू में वैद्य ने कहा था कि वो महिलाओं के मंदिरों में जाने पर मासिक धर्म के दौरान लगे प्रतिबंध को नहीं मानतीं। उन्होंने कहा कि वो खुद मासिक धर्म के दौरान भी मंदिरों में गई हैं।

After the BBC interview on Period, the Gujarati writer Kajal Oza Vaidya was abusive
Kajal Oza Vaidya

इसके कुछ घंटों बाद ही उन्हें फोन पर उनके बेटे को मारने की धमकी मिली। उन्होंने बीबीसी से कहा, "फोन करने वाले ने कहा कि मैं पापी हूं और मैंने बीबीसी के इंटरव्यू में हिंदू धर्म को बदनाम किया है।''

मुखर गुजराती लेखिका ने सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम और भारतीय दंड संहिता के विभिन्न धाराओं के तहत शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बीबीसी से कहा, "सार्वजनिक रूप से मेरे साथ छेड़छाड़ भी की गई। 

उसने (फेसबुक यूजर ने) मुझे बदनाम करने के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया और उसने मेरे मृत बेटे के लिए भी अपशब्द कहे।"

After the BBC interview on Period, the Gujarati writer Kajal Oza Vaidya was abusive
Kajal Oza Vaidya

काजल ओजा वैद्य गुजराती की एक जानी-मानी लेखिका हैं। वे 'द्रौपदी' और 'शुक्र-मंगल' समेत 50 से भी अधिक गुजराती किताबें लिख चुकी हैं। वैद्य बीबीसी से #Letstalkperiods सिरीज के दौरान बात कर रही थीं। 

इस सिरीज में मासिक धर्म के दौरान आने वाली चुनौतियों और संघर्षों पर बातचीत के लिए महिलाओं को आमंत्रित किया जाता है। इस इंटरव्यू से नाराज कुछ फेसबुक यूजर्स ने वैद्य पर व्यक्तिगत हमला किया।

पढ़े: पत्रकार की हत्या के विरोध में कैंडल मार्च निकाला​

उन्होंने कहा, मैं सो नहीं पा रही, मुझे मनोचिकित्सक के पास जाना होगा। साइबर अपराध सेल ने कहा कि उसने जांच शुरू कर दी है। साइबर क्राइम सेल के जेएस गेडम ने कहा कि पुलिस ने इस संबंध में फेसबुक से भी जानकारी मांगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed