फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   After ruling NCP, Sharad Pawar-led oppn party launches its yatra ahead of Maharashtra polls

Maharashtra: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव का महारण, एनसीपी के बाद शरद गुट ने शुरू की 'शिव स्वराज्य यात्रा'

Fri, 09 Aug 2024 06:33 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: पवन पांडेय Updated Fri, 09 Aug 2024 06:33 PM IST
सार

महाराष्ट्र में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इससे पहले सभी राजनीतिक दल अपनी तैयारियां परख रही है और चुनावी यात्राएं भी निकाल रही है। पहले एनसीपी और एनसीपी (सपा) ने भी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चुनाव अभियान लॉन्च किया है।

विज्ञापन
After ruling NCP, Sharad Pawar-led oppn party launches its yatra ahead of Maharashtra polls
शरद पवार गुट ने शुरू की अपनी चुनावी यात्रा - फोटो : PTI

विस्तार

महाराष्ट्र में विपक्षी गठबंधन महा विकास अघाड़ी में शामिल राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) ने शुक्रवार को महाराष्ट्र में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए अपने अभियान की शुरुआत करते हुए शिव स्वराज्य यात्रा शुरू की। इससे एक दिन पहले सत्तारूढ़ एनसीपी ने अपना स्वयं का जनसंपर्क कार्यक्रम शुरू किया था।
विज्ञापन


छत्रपति शिवाजी महाराज का जन्मस्थान से यात्रा शुरू
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) की ये यात्रा पुणे जिले के जुन्नार तहसील में मौजूद ऐतिहासिक शिवनेरी किले से शुरू हुई, जो महान मराठा योद्धा-राजा छत्रपति शिवाजी महाराज का जन्मस्थान है। इस मौके पर महाराष्ट्र एनसीपी प्रमुख जयंत पाटिल ने घोषणा की, कि शिवनेरी किले में छत्रपति शिवाजी महाराज का आशीर्वाद लेकर, हम राज्य में जनता की सरकार को वापस लाने के संकल्प के साथ अपनी यात्रा शुरू कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यात्रा (शिवाजी महाराज के स्वशासन से प्रेरित) के माध्यम से वे राज्य में शिवसेना-भाजपा-राकांपा सरकार की तरफ से फैलाए गए भ्रष्टाचार और अराजकता को उजागर करेंगे।
विज्ञापन


लोकसभा नतीजों से स्पष्ट जनता एमवीए के साथ- पाटिल
इस दौरान पूर्व राज्य मंत्री ने जोर देकर कहा कि हाल ही में आए लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद, यह स्पष्ट हो गया है कि महाराष्ट्र के लोग राकांपा (सपा) और विपक्षी दल महा विकास अघाड़ी (एमवीए) के पीछे एकजुट हो रहे हैं, जिसमें कांग्रेस और शिवसेना (यूबीटी) भी शामिल हैं। बता दें कि हाल के लोकसभा चुनावों में, एमवीए ने राज्य की 48 सीटों में से 30 सीटें जीतीं, जबकि सत्तारूढ़ महायुति (महागठबंधन), जिसमें शिवसेना-भाजपा-राकांपा शामिल हैं, को केवल 17 सीटें मिलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन




शुभारंभ के दौरान हादसा होने से टला
जयंत पाटिल ने कहा, हमारे नेता, शिरूर (पुणे जिले में) से लोकसभा सांसद अमोल कोल्हे और अन्य पदाधिकारी पूरे राज्य में जाएंगे और लोगों तक पहुंचेंगे। इस बीच, यात्रा के शुभारंभ के दौरान, एनसीपी (एसपी) नेता जयंत पाटिल, रोहिणी खडसे, कोल्हे और महबूब शेख की जान उस समय हलक में आ गई, जब वे एक क्रेन बकेट में सवार थे और वो हवा में खतरनाक तरीके से झुक गई। जयंत पार्टी इस हादसे में सुरक्षित हैं, छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर रहे थे, जब यह घटना हुई। वहीं घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो गया है।

एक दिन पहले एनसीपी ने शुरू किया था चुनावी अभियान
बता दें कि इससे एक दिन पहले गुरुवार को उपमुख्यमंत्री और एनसीपी प्रमुख अजित पवार ने नासिक जिले के डिंडोरी से सत्तारूढ़ एनसीपी की जन सम्मान यात्रा की शुरुआत की और विधानसभा चुनावों के लिए अपनी पार्टी के अभियान की शुरुआत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed