फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   After review meeting CM Shinde says that Efforts being taken on a war-footing to curb pollution,

Maharashtra: 'प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए युद्ध स्तर का प्रयास', समीक्षा बैठक के बाद CM शिंदे ने कही यह बात

Thu, 09 Nov 2023 07:54 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: आदर्श शर्मा Updated Thu, 09 Nov 2023 07:54 PM IST
सार

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करने के बाद कहा, बढ़ते प्रदूषण स्तर से निपटने के तरीकों पर पर्यावरण मंत्रालय, नागरिक प्रमुखों, राज्य के अन्य हिस्सों के कलेक्टरों के साथ विस्तृत चर्चा की।

विज्ञापन
After review meeting CM Shinde says that Efforts being taken on a war-footing to curb pollution,
एकनाथ शिंदे (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र सरकार मुंबई की सड़कों को धोकर और निर्माण स्थलों से मलबा हटाकर प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए युद्ध स्तर पर काम करने की तैयारी मे हैं। गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने यह बात कही। एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए शिंदे ने कहा, बढ़ते प्रदूषण स्तर से निपटने के तरीकों पर पर्यावरण मंत्रालय, नागरिक प्रमुखों, राज्य के अन्य हिस्सों के कलेक्टरों के साथ विस्तृत चर्चा की। सीएम ने कहा, संबंधित अधिकारियों को युद्ध स्तर पर प्रदूषण को रोकने का काम करने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन


साथ ही सीएम शिंदे ने कहा, बीएमसी को पानी का उपयोग करके सड़कों को साफ करने के लिए ज्यादा जनशक्ति का इस्तेमाल करने और इस उद्देश्य के लिए टैंकर किराए पर लेने के लिए कहा गया है। निर्माण स्थलों पर फॉगर्स का उपयोग किया जाना चाहिए।
विज्ञापन


वहीं शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे ने गुरुवार को कहा कि जिन चार ठेकेदारों ने अभी तक मुंबई की सड़कों पर सीमेंट और कंक्रीट नहीं बिछाकर मरम्मत का काम शुरू नहीं किया है, उन्हें काली सूची में डाला जाना चाहिए। उनकी जांच की जानी चाहिए। आदित्य ठाकरे ने कहा, पिछले 11 महीनों से मैं कह रहा हूं कि यह काम एक घोटाला है। पांच संस्थाओं को दिया गया ठेका फर्जी टेंडरिंग था, जिस पर उन्होंने पहले भी बात की थी। ठाकरे ने कहा, यह भ्रष्टाचार का एक खुला और बंद मामला है। ठाकरे ने कहा, राज्य सरकार को उन बिल्डरों के खिलाफ कार्रवाई करने की ताकत दिखानी चाहिए जो वायु प्रदूषण मानदंडों का उल्लंघन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed