फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   after Rain pollution soaring in country

बरसात ने दी खुलकर सांस लेने की इजाजत, देश के कई हिस्सों में सुधरी वायु गुणवत्ता 

Sun, 29 Jan 2017 04:42 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 29 Jan 2017 04:42 AM IST
विज्ञापन
after Rain pollution soaring in country
- फोटो : pti

26 जनवरी को देश के कई हिस्सों में हुई साल की पहली और रिकॉर्ड बारिश की वजह से न सिर्फ मौसम का मिजाज बदला है बल्कि जहरीली सांस लेने को मजबूर व्यस्त शहरों में लोगों को प्रदूषण से भी राहत मिली है। हालांकि केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) की वायु गुणवत्ता रिपोर्ट के मुताबिक बीते हफ्ते में 20 और 21 जनवरी को भी हवा की गुणवत्ता में सुधार हुआ था। 

विज्ञापन


फिलहाल सीपीसीबी के ताजा बुलेटिन के मुताबिक यूपी में आगरा व हरियाणा में गुरुग्राम को छोड़कर दिल्ली, लखनऊ, वाराणसी, कानपुर में 28 जनवरी को वायु गुणवत्ता स्तर सामान्य रही। 28 जनवरी को शाम 4 बजे सीपीसीबी की ओर से बीते 24 घंटों के आधार पर जारी किए गए वायु गुणवत्ता के औसत आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली, फरीदाबाद, कानपुर, वाराणसी, लखनऊ में हवा बारिश के बाद से सामान्य स्तर पर बरकरार है। जबकि इन सभी जगहों पर बारिश से पहले बीते हफ्ते हवा की गुणवत्ता बेहद खराब दर्ज की गई थी। 
विज्ञापन


हवा में मौजूद बारीक और खतरनाक धूल कण पर्टिकुलेट मैटर (पीएम) 2.5 और 10 के स्तर में भी गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फॉरकास्टिंग एंड रिसर्च (सफर) के मुताबिक रविवार को भी दिल्ली हवा की गुणवत्ता सामान्य रह सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

राष्ट्रीय राजधानी में वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ा

after Rain pollution soaring in country

सीएसई की कार्यकारी निदेशक अनुमिता रॉय चौधरी के मुताबिक नवंबर में जिस तरह से राष्ट्रीय राजधानी में वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ा था वह जानलेवा था। कमोबेश उस स्थिति से छुटकारा मिला है। हालांकि यह मौसम की वजह से हुआ परिवर्तन है। ऐसे में हमें जमीन पर वायु प्रदूषण नियंत्रण के लिए किए जा रहे उपायों को चालू रखना होगा। इस हफ्ते वाहनों की चहलकदमी और धुंध भी बीते हफ्तों के मुकाबले कम रही। हमें न सिर्फ कूड़ा-कचरा जलाने पर रोक लगानी होगी बल्कि जनरेटर सेट और पार्किंग इत्यादि के साथ सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत करना होगा। 

सीपीसीबी के मुताबिक बीते हफ्ते 16 जनवरी से 22 जनवरी तक दिल्ली, फरीदाबाद, गुरुग्राम, आगरा, लखनऊ, कानपुर और वाराणसी में हवा बेहद खराब स्तर पर रही। जबकि इस हफ्ते में 23 जनवरी से 26 जनवरी तक वायु गुणवत्ता की स्थिति गहरे लाल रंग तक पहुंची। 26 जनवरी को हुई बारिश का असर हवा  में शाम के बाद से देखने को मिला। 27 जनवरी को हवा गुणवत्ता सामान्य स्तर पर पहुंच गई। साथ ही 28 जनवरी को भी आगरा व गुडग़ांव छोड़कर वायु गुणवत्ता अधिकांश स्थानों पर सामान्य स्तर पर रही।


सीपीसीबी का 28 जनवरी को शाम 4 बजे जारी वायु गुणवत्ता बुलेटिन- 
स्थान               वायु गुणवत्ता            
आगरा            246  (खराब)
गुरुग्राम          247  (खराब)
कानपुर          149 (सामान्य) 
लखनऊ         177 (सामान्य)
दिल्ली            188 (सामान्य) 
पटना             162 (सामान्य)
मुंबई              130 (सामान्य)
मुजफ्फरपुर        111 (सामान्य)
कोलकाता         204    (खराब)

नोट : वायु गुणवत्ता यदि 101 से 200 के स्तर तक मौजूद है तो स्थिति सामान्य समझी जाएगी। वहीं 201 से 300 के स्तर तक वायु गुणवत्ता खराब और 301 से 400 बेहद खराब व 401 से 500 की स्थिति गंभीर वायु गुणवत्ता की श्रेणी में मानी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed