{"_id":"594a33684f1c1b2f428b4581","slug":"after-notice-and-property-seizure-misa-bharti-appeared-before-income-tax-deparment","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"7 घंटे इनकम टैक्स ऑफिस में रहीं मीसा भारती, ये हैं उनसे पूछे गए 10 बड़े सवाल","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
7 घंटे इनकम टैक्स ऑफिस में रहीं मीसा भारती, ये हैं उनसे पूछे गए 10 बड़े सवाल
amarujala.com- Presented by: हर्षित गौतम
Updated Wed, 21 Jun 2017 06:12 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
लगातार दो बार IT के समन के बावजूद विभाग के सामने पेश नहीं हुई लालू प्रसाद यादव की बेटी मीसा भारती बुधवार को आयकर विभाग के झंडेवालान में मौजूद दफ्तर पहुंची। मीसा आयकर विभाग की उस कार्रवाई के तुरंत बाद पेश हुई हैं जिसमें विभाग ने लालू परिवार की पौने दो सौ करोड़ की संपत्ति जब्त कर दी।
विज्ञापन
मीसा भारती से लगभग 7 घंटे तक आईटी अधिकारियों ने पूछताछ की। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आयकर विभाग ने मीसा भारती से ये 10 बड़े सवाल पूछे -
1. आप कितनी कंपनियों की निदेशक हैं और इन कंपनियों के माध्यम से आपने अब तक कितना लोन लिया है?
2. कंपनियों के जरिए लिया गए लोन में से आपने कितना वापस चुकाया दिया है?
3. क्या आपने कभी इन लेंडर कंपनियों को लोन वापस किया है?
4. आपकी कंपनी मिशेल प्राइवेट लिमिटेड को 1.2 करोड़ रुपये का इसलिए दिया गया?
5. आपकी कंपनियों के क्या काम है?
6. आपने शेयर को कम कीमत पर खरीदा और फिर उन्हें ज्यादा कीमत पर बेचा, ये आपने कैसे किया?
7. अपनी कंपनियों में काम करने वाले लोगों के बारे में जानकारी दीजिए?
8. क्या आप सीए राजेश अग्रवाल को जानती हैं?
9. आपने आईसबर्ग कंपनी से लोन क्यों लिया?
10. आपका पैन कार्ड नंबर क्या है?
उधर, बिहार के बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुशील मोदी ने उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से इस्तीफे की मांग की है।Delhi: Misa Bharti leaves from Income Tax office post questioning, after her property was attached by IT department pic.twitter.com/ocnr1k7gsA
— ANI (@ANI_news) June 21, 2017विज्ञापन
विज्ञापन
इस कार्रवाई को बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने राजनीति से प्रेरित बताया है। आयकर विभाग की जांच के दायरे में राबड़ी देवी भी आ चुकी हैं। विभाग ने लालू परिवार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 12 प्लाटों को अटैच किया है।
दूसरी बार जब आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बेटी मीसा भारती और दामाद शैलेश कुमार को आयकर विभाग के सामने पेश होना था, लेकिन वह पेश नहीं हुई। आयकर विभाग उनसे बेनामी संपत्ती के मामले में पुछताछ के लिए बुलाया था।
Delhi:Misa Bharti reached Income Tax office for questioning earlier today,aftr IT dept attached her property & served her summons previously
— ANI (@ANI_news) 21 June 2017
Trending Videos
पेश न होने पर विभाग पहले लगा चुका है जुर्माना
इससे पहले आयकर विभाग ने मीसा भारती और उनके पति को 6 जून को पेश होने के लिए कहा था। मीसा के पेश ना होने पर आयकर विभाग ने उन पर 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया था।
बता दें कि लालू यादव की बेटी मीसा और दामाद शैलेश कुमार पर महंगी संपत्तियों को सस्ती कीमत में खरीदने का आरोप है। यादव की बड़ी बेटी मीसा भारती और उनके पति शैलेश कुमार ने दिल्ली में इंदिरा गांधी एयरपोर्ट के पास एक फॉर्महाउस मजह 1.41 करोड़ रुपए में खरीदी, जबकि इसकी कीमत करीब 100 करोड़ की बताई जा रही है। इतना ही नहीं इस दंपति ने सैनिक फार्म्स में भी एक फॉर्महाउस खरीदा।

लालू परिवार की इन संपत्तियों पर हुई जब्ती की कार्रवाई
1- दिल्ली की संपत्तियों में पहला नाम है बिजवासन स्थित फार्म हॉउस। इसका पता है फार्म नंबर 26, पालम फार्म्स, बिजवासन, दिल्ली। ये संपत्ति मिशैल पैकर्स एंड प्रिंटर्स प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी के नाम है। इस फार्म हॉउस की कीमत 1.4 दिखाई गई है, जबकि मार्केट वैल्यू 40 करोड़ रुपयों की है।
2- दिल्ली में तेजस्वी यादव, चंदा और रागिनी यादव के पास बड़ा घर है। इसका पता है- 1088, न्यू फ्रेंड्स कालोनी, नई दिल्ली। ये संपत्ति ए.बी एक्सपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड के नाम दर्ज है। कागजों पर इस संपत्ति की कीमत 5 करोड़ रुपए बताई गई है, जबकि इसकी मार्केट वैल्यू 40 करोड़ रुपयों की है।
3- पटना के दानापुर में 9 प्लॉट। ये दानापुर के जालापुर में पड़ता है। ये डिलाइट मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड के नाम पर है। इसके असली मालिक बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और राबड़ी देवी हैं। कागजों पर ये संपत्ति 1.9 करोड़ की है, जबकि इसकी मार्केट वैल्यू 65 करोड़ रुपए है।
4- पटना के दानापुर के जालापुर में ही 3 अन्य प्लॉट तेजस्वी और राबड़ी देवी के पास है। इसका मालिकाना हक ए.के. इपोसिस्टम्स के नाम है। इसकी कीमत कागजों पर 1.6 करो़ड़ रुपए दिखाई गई है, जबकि मार्केट वैल्यू 20 करोड़ रुपए हैं।
गौरतलब है कि मीसा भारती और उनके पति शैलेश कुमार के खिलाफ ईडी पहले से ही 8000 करोड़ के कालेधन के हेरफेर के मामले में जांच चल रही है। इसके साथ ही अब आयकर विभाग ने लालू परिवार पर शिकंजा कसते हुए नोटिस भेजा है। सीज की गई पहली संपत्ति यानि बिजवासन स्थित फार्महाउस जिस मिशेल कंपनी का है, वो फर्जी कपंनी बताई जा रही है। इस कंपनी के जरिए भारी मात्रा में कालेधन के लेन-देन का आरोप है।