फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   After indian air force attack in balakot, pakistan calls emergency meeting

भारत की कार्रवाई के बाद पाकिस्तान ने किया चीन को फोन, पीएम इमरान ने बुलाई आपात बैठक

Tue, 26 Feb 2019 12:55 PM IST
Harendra Chaudhary न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Harendra Chaudhary Updated Tue, 26 Feb 2019 12:55 PM IST
विज्ञापन
After indian air force attack in balakot, pakistan calls emergency meeting
Imran Khan
मंगलवार तड़के पाक अधिकृत कश्मीर के बालाकोट में भारतीय वायुसेना की आतंकी संगठन जैश के ठिकानों पर की गई बमबारी के बाद पाकिस्तान में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। आतंकी ठिकानों पर हमले से बाद से पाकिस्तान अभी तक सदमे में है। आतंकी संगठन जैश के ठिकानों पर बमबारी की खबरें मिलते ही पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने चीन के विदेश मंत्री से फोन पर बातचीत की। वहीं पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने इस औचक घटनाक्रम के बाद आपात बैठक बुलाई है।
विज्ञापन


पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने मंगलवार को चीन के विदेश मंत्री वांग यी से फोन पर बातचीत के दौरान वहां के ताजा हालातों से अवगत कराया। चीनी न्यूज एजेंसी शिनहुआ के मुताबिक पाकिस्तान ने क्षेत्र में शांति बनाए रखने और आतंकवाद के खिलाफ अपनी लड़ाई के लिए प्रतिबद्धता जताई। वहीं वांग ने दोनों देशों से दक्षिण एशिया में शांति बनाए रखने और आतंकवाद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए रणनीति बनाने पर जोर दिया।
विज्ञापन


वहीं पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान से इंमरजेंसी बैठक बुलाई है। यह बैठक इस्लामाबाद स्थित विदेश मंत्रालय में होगी। बैठक में आतंकी ठिकानों पर हमले के बाद उपजे हालातों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। वहीं कुरैशी ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि पाकिस्तान के पास आत्मरक्षा का अधिकार है और भारतीय वायु सेना ने पाकिस्तान के वायु सीमा क्षेत्र के  उल्लंघन साथ सीजफायर तोड़ा है। अपने बयान में शाह ने नई दिल्ली को चेतावनी देते हुए कहा कि वह इस्लामाबाद को चुनौती न दे। साथ ही, कहा कि भारत में बेहतर समझदारी होनी चाहिए। विदेश मंत्री ने कहा कि पाकिस्तान को भारत के इस दुस्साहस पर चिंतित नहीं होना चाहिए क्योंकि पाकिस्तान किसी भी कार्रवाई का जवाब देने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के राजनीतिक दल पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ ने हवाई हमलों को लेकर भारत पर तंज कसते हुए वायुसेना की इस एयरस्ट्राइक को "बॉलीवुड का दुष्प्रभाव" बताया और हमले में कोई हताहत या नुकसान नहीं हुआ है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed