फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Afspa can remove from Jammu-Kashmir, Assam and Nagaland: Kiren Rijiju

हालात सुधरने पर जम्मू-कश्मीर, असम और नगालैंड से हट सकता है अफ्स्पा: रिजिजू

Mon, 07 May 2018 03:50 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 07 May 2018 03:50 AM IST
विज्ञापन
Afspa can remove from Jammu-Kashmir, Assam and Nagaland: Kiren Rijiju

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि है जम्मू-कश्मीर, असम और नगालैंड में हालात सुधरने पर वहां सुरक्षा बलों को विशेष शक्तियां देने वाला कानून अफ्स्पा (आर्म्ड फोर्सेस स्पेशल पावर एक्ट) खत्म किया जा सकता है। इस एक्ट में सुरक्षा बलों को बिना नोटिस किसी को भी गिरफ्तार करने के साथ सघन तालाशी अभियान चलाने का अधिकार दिया गया है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बीते चार सालों में पूर्वोत्तर राज्यों में शांति कायम हुई है। इसके चलते कई मेघालय, अरुणाचल प्रदेश के कुछ इलाकों से इसे हटाया जा चुका है जबकि जम्मू-कश्मीर, नगालैंड, असम और अरुणाचल के तीन जिलों में इसे हटाया नहीं गया है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार पूर्वोत्तर राज्यों में शांति बहाली के लिए गंभीरता से प्रयास कर रही है। 
विज्ञापन


जल्द ही इस दिशा में सकारात्मक परिणाम निकलेंगे। बता दें कि तीन अगस्त 2015 को एनएससीएन के महासचिव और सरकार के वार्ताकार के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में समझौता हुआ था। यह समझौता 18 सालों में अस्सी से ज्यादा बैठकों के बाद हुआ। बैठकों की शुरुआत 1997 में हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed