फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Afghans push India for more arms, despite Pakistan’s wary eye

पाकिस्तान के विरोध के बावजूद अफगानिस्तान को और हथियार देगा भारत

Wed, 24 Aug 2016 08:02 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Updated Wed, 24 Aug 2016 08:02 AM IST
विज्ञापन
Afghans push India for more arms, despite Pakistan’s wary eye
अफगान सेना के प्रमुख महीने के आखिरी में आ रहे हैं भारत
पाकिस्तान के एतराज को नजरअंदाज कर भारत अब अफगानिस्तान को इस्लामिक आतंकवादियों से निपटने के लिए और अधिक हथियार देने के लिए तैयार हो गया है। भारत में अफगानिस्तान के राजदूत ने कहा कि पाकिस्तान की चिंताओं के बावजूद भारत सरकार ने यह फैसला लिया है। पिछले 15 सालों सालों से भारत ने अफगानिस्तान की दो अरब से ज्यादा की अमेरिकी डॉलर की आर्थिक सहायता की है। मगर पाकिस्तान के साथ किसी तरह के टकराव को टालने के लिए वे अफगानिस्तान को हथियारों की मदद करने से परहेज करता रहा है। 
विज्ञापन


अफगानिस्तान में कट्टरवादी तालिबान सरकार के गिरने के बाद पिछले साल दिसंबर में भारत सरकार ने पहली बार अफागानिस्तान को चार लड़ाकू हेलिकॉप्टरों की आपूर्ति करने का एलान किया था। इसके बाद अफगानिस्तान ने भी तुरंत इनमें से तीन रूसी एमआई-25 लड़ाकू हेलिकॉप्टरों को आतंकवादियों के खिलाफ मैदान में उतार दिया था जबकि अगले कुछ हफ्तों में चौथे को भी तैनात किया जा रहा है। भारत में अफगानिस्तान के राजदूत शैदा मोहम्मद अब्दाली ने कहा कि क्षेत्रीय सुरक्षा की स्थिति बिगड़ रही है, जबकि सुरक्षा बलों को तालिबान, इस्लामिक स्टेट और अन्य आतंकवादी समूहों से निपटने के लिए हथियारों की सख्त जरूरत है। उन्होंने कहा, ‘हम हेलिकॉप्टर के लिए धन्यवाद देते हैं। मगर हमें और ज्यादा की जरूरत है। हम आज ऐसी स्थिति से गुजर रहे हैं जो भारत समेत पूरी दुनिया के लिए भी चिंता की बात है।’ 
विज्ञापन


अफगान सेना के प्रमुख हथियारों की लिस्ट लेकर आएंगे भारत
भारतीय सेना के एक सैन्य अधिकारी ने कहा कि 29 अगस्त को अफगान सेना के प्रमुख जनरल कदम शाह शाहीम नई दिल्ली आ सकते हैं। वह आवश्यक सैन्य उपकरणों की सूची भारत को  सौंप सकते है। हालांकि अभी यह साफ नहीं है कि अफगनिस्तान को कितने हथियार मुफ्त और कितनों के लिए भुगतान लेना है। सैनिकों को लाने ले जाने के लिए छोटे हेलिकॉप्टर, एमआई-35 और चिकित्सीय आपदाओं से संबंधित उपकरणों इस सूची में शामिल हो सकते हैं। अब्दाली ने कहा, ‘सेना प्रमुख की यात्रा का एजेंडा साफ है। हम अपने रक्षा संबंधों को बढ़ाने वाले हैं। भारत ने हमें भरोसा दिया है कि जो हमारे सुरक्षाबलों के लिए जरूरी होगा। वो मुहैया कराया जाएगा।’
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed