फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ADR Report: Analysis of Assets Comparison of Re-Contesting MLAs in the Karnataka Assembly Election 2023

Karnataka Election: दोबारा चुनाव लड़ रहे 89% विधायकों की दौलत बढ़ी, जानें किनकी संपत्ति में सबसे ज्यादा इजाफा

Tue, 09 May 2023 08:37 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Tue, 09 May 2023 08:37 PM IST
विज्ञापन
सार
2018 में निर्दलीय सहित विभिन्न दलों द्वारा मैदान में उतरे इन 189 विधायकों की औसत संपत्ति 29.18 करोड़ रुपये थी। अब 2023 के चुनावों में इन 189 विधायकों की औसत संपत्ति 48.59 करोड़ रुपये हो गई है। 
loader
ADR Report: Analysis of Assets Comparison of Re-Contesting MLAs in the Karnataka Assembly Election 2023
कर्नाटक चुनाव 2023 - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

कर्नाटक में 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए जारी प्रचार सोमवार शाम थम गया। इस चुनाव में दोबारा चुनाव लड़ रहे 189 विधायकों में से 168 यानी 89 फीसदी विधायकों की संपत्ति में 1 फीसदी से लेकर 1188 फीसदी तक की इजाफा हुआ है। यानी, महज 21 विधायकों की संपत्ति कम हुई है।  


एडीआर और कर्नाटक इलेक्शन वॉच ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 में फिर से चुनाव लड़ने वाले 189 विधायकों के हलफनामों का विश्लेषण किया। जिन 21 विधायकों की संपत्ति कम हुई है। उनकी दौलत में 0.36 फीसदी से लेकर 68 फीसदी तक की कमी आई है।

औसतन 67% बढ़ी दोबारा चुनाव लड़ने वाले विधायकों की संपत्ति  
2018 में निर्दलीय सहित विभिन्न दलों द्वारा मैदान में उतरे इन 189 विधायकों की औसत संपत्ति 29.18 करोड़ रुपये थी। अब 2023 के चुनावों में इन 189 विधायकों की औसत संपत्ति 48.59 करोड़ रुपये हो गई है। रिपोर्ट के अनुसार, 2018 और 2023 के कर्नाटक विधानसभा चुनावों के बीच इन विधायकों की औसत संपत्ति वृद्धि 19.41 करोड़ रुपये यानी 67 फीसदी रही है।

कर्नाटक चुनाव 2023
कर्नाटक चुनाव 2023 - फोटो : AMAR UJALA
इन पांच विधायकों की दौलत में सबसे ज्यादा इजाफा 
कनकपुरा विधानसभा सीट से कांग्रेस के डीके शिवकुमार की संपत्ति में सबसे ज्यादा वृद्धि दर्ज की गई है। 2018 में उनकी संपत्ति 840.01 करोड़ रुपये थी जो 2023 में बढ़कर 1413.80 करोड़ रुपए हो गई। शांतिनगर सीट से कांग्रेस के एन.ए. हारिस की संपत्ति 2018 में 190.24 करोड़ रुपये से बढ़कर 439.20 करोड़ रुपये हो गई है। 

 इस सूची में तीसरे नंबर पर राजराजेश्वरनगर निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के मुनिरत्न हैं। उनकी संपत्ति 2018 में 89.13 करोड़ रुपये थी जो बढ़कर 293.60 करोड़ रुपये हो गई। चौथा नंबर कांग्रेस के एस.एन. सुब्बारेड्डी का है। 2018 में बागेपल्ली विधायक की संपत्ति 157 करोड़ थी जो अब 313 करोड़ हो गई है। सबसे ज्यादा संपत्ति बढ़ने के मामले में हलियाल सीट से कांग्रेस के देशपांडे रघुनाथ पांचवें स्थान पर हैं। 2018 में रघुनाथ की दौलत 148 करोड़ थी जो बढ़कर 215 करोड़ रुपए हो गई है।

कर्नाटक चुनाव 2023
कर्नाटक चुनाव 2023 - फोटो : AMAR UJALA
और अमीर हुए भाजपा विधायक  
पार्टी-वार देखें तो 2018 के कर्नाटक विधानसभा चुनावों के दौरान भाजपा के 95 विधायकों की औसत संपत्ति 20 करोड़ थी जो बढ़कर 35 करोड़ हो गई है। कांग्रेस के 66 विधायकों की औसत संपत्ति 43 करोड़ करोड़ से बढ़कर 73 करोड़ पहुंच गई। दोबारा चुनाव लड़ रहे जेडीएस के 26 विधायकों की औसत संपत्ति 2018 में 24 करोड़ थी। जो अब बढ़कर 36 करोड़ रुपए हो गई है। 

बसपा के एक विधायक की संपत्ति 2018 में 20 करोड़ थी जो 2023 में बढ़कर 40 करोड़ हो गई। इसके अलावा एक निर्दलीय विधायक की संपत्ति पिछले चुनाव में 11 करोड़ थी जो इस चुनाव में 14 करोड़ हो गई।

कर्नाटक चुनाव 2023
कर्नाटक चुनाव 2023 - फोटो : AMAR UJALA
इन विधायकों की दौलत घट गई 
एक ओर जहां कई विधायकों की संपत्ति में कई गुना इजाफा हुआ है तो कुछ ऐसे भी हैं जिनकी दौलत बीते पांच वर्षों में घट गई। इस मामले में पहला स्थान गोकक सीट से भाजपा के जरकीहोली रमेश लक्ष्मणराव का है। 2018 में उनकी संपत्ति 96 करोड़ थी जो इस वक्त घटकर 49 करोड़ रह गई है।
 इसके बाद होसाकोटे सीट से कांग्रेस के शरथ कुमार बचेगौड़ा का नाम है। पिछले चुनाव में उनकी दौलत 138 करोड़ थी जो अब कम होकर 107 करोड़ रुपए पर आ गई। 

इस सूची में तीसरा नाम बेलगाम ग्रामीण सीट से कांग्रेस के लक्ष्मी आर. हेब्बलकर का है। पिछले चुनाव में उनकी दौलत 28 करोड़ थी जो अब घटकर 13 करोड़ रह गई है। हुनसुर सीट से कांग्रेस के  एच.पी.मंजूनाथ के पास 32 करोड़ की संपत्ति थी जो अब कम होकर 22 करोड़ पर आ गई। 

इस मामले में पांचवां स्थान श्रीनिवासपुर सीट से कांग्रेस के के.आर. रमेश कुमार का है। 2018 में उनकी संपत्ति 13 करोड़ थी जो इस वक्त घटकर 4 करोड़ रह गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed