फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Adivasi Vs Vanvasi: NCST chairperson said- Constitution uses 'Scheduled Tribes' News in Hindi

आदिवासी Vs वनवासी: संविधान में 'अनुसूचित जनजाति' शब्द का इस्तेमाल, NCST अध्यक्ष बोले- इस पर बहस करना बेकार

Sat, 26 Nov 2022 12:52 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sat, 26 Nov 2022 12:52 PM IST
सार

राहुल गांधी ने कहा था, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आदिवासी समुदाय के लिए नया शब्द वनवासी लाए हैं। इस शब्द के पीछे उनकी दूसरी सोच है। वे आदिवासियों को देश का पहला मालिक नहीं मानते। वनवासी का मतलब है कि आप सिर्फ जंगल में रहते हो

विज्ञापन
Adivasi Vs Vanvasi:  NCST chairperson said- Constitution uses 'Scheduled Tribes' News in Hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Agency (for reference only)

विस्तार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान के बाद आदिवासी व वनवासी शब्द को लेकर बहस छिड़ गई है। इस बीच राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (NCST) के अध्यक्ष हर्ष चौहान ने कहा है कि संविधान में आदिवासी लोगों के लिए अनुसूचित जनजाति शब्द का इस्तेमाल किया गया है। ऐसे में इस पर बहस व्यर्थ का काम है।  

विज्ञापन


उन्होंने कहा, यह एक राजनीतिक बहस है और इस बहस का कोई मतलब नहीं है। उन्होंने कहा, संविधान में न तो 'आदिवासी' और न ही 'वनवासी' शब्द है। संविधान सभा ने सावधानीपूर्वक संविधान में अनुसूचित जनजाति शब्द का इस्तेमाल किया है। 
विज्ञापन


रामायण काल से हो रहा वनवासी शब्द का इस्तेमाल 
हालांकि, एनसीएसटी अध्यक्ष ने कहा कि आदिवासी समुदाय के लिए पहले से वनवासी शब्द का इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने कहा, अंग्रेजों ने स्वदेशी समुदायों को परिभाषित करने के लिए 'आदिवासी' शब्द का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया था। इसके अलावा रामायण काल से पहले भी वनवासी शब्द उपयोग में है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या कहा था राहुल गांधी ने?
दरअसल, भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने कहा था कि आदिवासी शब्द के पीछे हमारी यह सोच है कि देश के पहले मालिक आदिवासी है। उनका जमीन, जंगल, जल पर हक होना चाहिए, लेकिन जंगल से बाहर भी अधिकार मिलने चाहिए, लेकिन भाजपा की सरकारें पब्लिक सेक्टरों को उद्योगपतियों के हवाले कर सीधे आदिवासियों को चोट पहुंचाती है। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आदिवासी समुदाय के लिए नया शब्द वनवासी लाए हैं। इस शब्द के पीछे उनकी दूसरी सोच है। वे आदिवासियों को देश का पहला मालिक नहीं मानते। वनवासी का मतलब है कि आप सिर्फ जंगल में रहते हो, वन के बाहर उनको कोई अधिकार नहीं मिलना चाहिए। भाजपा की सरकारें जंगल को उद्योगपतियों को दे रही है। देश से जंगल खत्म हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed