फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Aditya Thackeray is the spokesperson of urban Naxalites', Ashish Shelar targets UBT Shiv Sena leader

Politics: आशीष शेलार बोले- धारावी में 37 एकड़ जमीन हड़पने चाहते हैं उद्धव ठाकरे; आदित्य पर भी साधा निशाना

Thu, 17 Oct 2024 11:43 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शुभम कुमार Updated Thu, 17 Oct 2024 11:43 PM IST
सार

Maharashtra: मुंबई बीजेपी अध्यक्ष आशीष शेलार ने यूबीटी शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे का धारावी पुनर्विकास परियोजना को लेकर घेराव किया है। उन्होंने कहा कि आदित्य ठाकरे शहरी नक्सलियों के प्रवक्ता बन गए हैं।

विज्ञापन
Aditya Thackeray is the spokesperson of urban Naxalites', Ashish Shelar targets UBT Shiv Sena leader
आशीष शेलार - फोटो : ANI

विस्तार

मुंबई बीजेपी अध्यक्ष आशीष शेलर ने गुरुवार को यूबीटी शिवसेना नेता और पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे पर धारावी पुनर्विकास परियोजना पर बहस के लिए खुली चुनौती दी है। बीजेपी नेता ने कहा कि आदित्य ठाकरे शहरी नक्सलियों के प्रवक्ता बन गए हैं। पत्रकारों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यह परियोजना एक जरूरी और प्राथमिकता वाली परियोजना है। उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना और कांग्रेस नेता वर्षा गायकवाड़ झूठ बोल रहे हैं। 
विज्ञापन


धारावी पुनर्विकास परियोजना पर बोले शालर
मुंबई धारावी पुनर्विकास परियोजना पर आशीष शेलार ने उद्धव ठाकरे गुट के शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे का घेराव करते हुए कहा कि आदित्य ठाकरे शहरी नक्सलियों के प्रवक्ता बन गए हैं। धारावी का विस्तार से अध्ययन किए बिना आदित्य ठाकरे अज्ञानी की तरह बोल रहे हैं। मैंने देखा है कि ये लोग धारावी और पुनर्विकास कार्य के बारे में एक नैरेटिव सेट करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने आदित्य ठाकरे और वर्षा गायकवाड़ को धारावी पुनर्विकास परियोजना पर बहस के लिए चुनौती दी।
विज्ञापन


उद्धव ठाकरे पर जमीन हड़पने का लगाया आरोप
आशीष शेलार ने महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर धारावी के नेचर पार्क को हड़पने का आरप लगाया। उन्होंने कहा कि उद्धव ठाकरे अपने दूसरे बेटे के प्रकृति और जानवरों के प्रति प्रेम की आड़ में धारावी में 37 एकड़ के नेचर पार्क के प्लॉट को हड़पना चाहते हैं। मुंबई बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि धारावी पुनर्विकास परियोजना पर, आदित्य ठाकरे विवरणों का अध्ययन किए बिना अज्ञानता में बोल रहे हैं। बीएमसी को 15,000 करोड़ रुपये मिलने की उम्मीद है। इसमें शामिल 430 एकड़ भूमि में से 37 प्रतिशत मुंबईकरों के लिए खेल के मैदानों, मनोरंजन क्षेत्रों के लिए निर्धारित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बहस के लिए दी खुली चुनौती
शेलार ने कहा कि उद्धव जी और उनकी पार्टी के लोगों आदित्य ठाकरे और वर्षा गायकवाड़ ने धारावी के बारे में यह झूठी कहानी शुरू की है। मैं आदित्य को बहस के लिए खुली चुनौती देता हूं। मैं आदित्य और वर्षा से पूछना चाहता हूं कि धारावी पुनर्विकास परियोजना में 70 प्रतिशत घर मराठी लोगों, मुसलमानों और दलितों को मिलेंगे। यह उनका सही घर है, तो वे झूठी कहानी बनाकर क्यों बाधा डाल रहे हैं? इसके साथ ही मुंबई भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि पात्र और अपात्र निवासियों का निर्धारण करने के लिए सरकारी सर्वेक्षण अभी भी चल रहा है। 


आदित्य के दावा पर किया पलटवार
इसके साथ ही उन्होंने कहा अभी, पात्र और अपात्र निवासियों का निर्धारण करने के लिए सरकारी सर्वेक्षण अभी भी चल रहा है। अभी तक केवल लगभग 20,000 संरचनाओं का सर्वेक्षण किया गया है। तो आदित्य ठाकरे यह दावा कैसे कर सकते हैं कि धारावी से 7 लाख लोगों को बाहर निकाला जाएगा? उन्हें यह संख्या किसने दी? मैं आदित्य से पूछता हूं कि आप लोगों को गुमराह क्यों कर रहे हैं? उन्होंने कहा वह स्वामित्व की बात कर रहे हैं। धारावी का पूरा स्वामित्व डीआरपी के पास होगा, जो महाराष्ट्र सरकार की एजेंसी है। डीआरपीपीएल घरों का निर्माण करेगी और उन्हें डीआरपी को सौंप देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed