फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Adhir Ranjan Chowdhury congress tmc alliance seat sharing mamata banerjee West Bengal politics

WB: 'TMC दुविधा में है', सीट बंटवारे पर बोले अधीर रंजन; तृणमूल का पलटवार, कहा- वह पहले अपना पक्ष स्पष्ट करें

Sat, 24 Feb 2024 05:00 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: श्वेता महतो Updated Sat, 24 Feb 2024 05:00 PM IST
सार

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि टीएमसी की दुविधा यह है कि अगर बंगाल में गठबंधन को ज्यादा महत्व दिया जाता है तो मोदी सरकार उनके खिलाफ ईडी और अन्य केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल करेंगी। 

विज्ञापन
Adhir Ranjan Chowdhury congress tmc alliance seat sharing mamata banerjee West Bengal politics
अधीर रंजन चौधरी - फोटो : ANI

विस्तार

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस और कांग्रेस के बीच सीट समझौते को लेकर अभी तक कुछ स्पष्ट नहीं हो पाया है। इसी बीच कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने एक बयान जारी किया है। उन्होंने बताया कि टीएमसी अभी भी दुविधा में हैं। 
विज्ञापन


टीएमसी अभी भी दुविधा में है: अधीर रंजन चौधरी
अधीर रंजन चौधरी ने कहा, "वे (टीएमसी) अभी भी दुविधा में हैं। पार्टी सुप्रीमो ममता बनर्जी की तरफ से आधिकारिक रूप से इस पर हां या ना होनी चाहिए। वे आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं बोल रहे हैं, क्योंकि वे दुविधा में हैं। उनकी पहली दुविधा यह है कि अगर वे इंडिया गठबंधन के अलग अकेले चुनाव लड़ते हैं तो पश्चिम बंगाल की अल्पसंख्यक उनके खिलाफ मतदान कर सकते हैं।"
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा, "वहीं दूसरी दुविधा यह है कि अगर बंगाल में गठबंधन को ज्यादा महत्व दिया जाता है तो मोदी सरकार उनके खिलाफ ईडी और अन्य केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल करेंगी। इन दो दुविधाओं के कारण टीएमसी स्पष्ठ फैसला नहीं ले पा रही है। हो सकता है कि दिल्ली में कुछ बात हो सकती है, लेकिन इसे लेकर मेरे पास कोई जानकारी नहीं है।"
विज्ञापन
विज्ञापन

अधीर रंजन के बयान पर टीएमसी का पलटवार 
कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी के बयान पर टीएमसी सांसद ने प्रकिक्रिया दी है। उन्होंने अधीर रंजन पर टीएमसी को बदनाम करने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। कांग्रेस नेता पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, "अधीर रंजन पहले अपना पक्ष स्पष्ट करें। सभी जानते हैं कि पिछले कुछ वर्षों से उन्होंने टीएमसी को बदनाम करने की पूरी कोशिश की है। ऐसा करके उन्होंने भाजपा को बढ़ावा दिया है।"

टीएमसी के लिए दरवाजे हमेशा खुले रहेंगे: जयराम रमेश
इससे पहले कांग्रेस के महासचिव जयराम रमेश ने कहा था कि टीएमसी के लिए उनके दरवाजे हमेशा खुले रहेंगे। वहीं टीएमसी ने भी बताया कि वे इंडिया गठबंधन को मजबूत बनाना चाहती है और उनका सबसे बड़ा मकसद भाजपा को हराना है। वहीं शुक्रवार को टीएमसी सांसद डेरेक ओब्रायन ने कहा कि उनकी पार्टी के पश्चिम बंगाल की सभी 42 लोकसभा सीटों, असम की कुछ सीट और मेघालय की एक सीट पर चुनाव लड़ने के रुख में कोई बदलाव नहीं आया है। बता दें कि कांग्रेस और टीएमसी इंडिया गठबंधन का हिस्सा है। दोनों दलों के बीच सीट बंटवारे पर सहमति नहीं बन पा रही है, जिसके चलते दोनों दलों में गठबंधन की बातचीत रुक गई थी। हालांकि अब कहा जा रहा है कि दोनों दलों में फिर से बातचीत शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed