फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Actor Siddiqui's troubles are not decreasing, he once again appeared before SIT in the rape case

Kerala: नहीं कम हो रही अभिनेता सिद्दीकी की मुश्किलें, दुष्कर्म मामले में एक बार फिर एसआईटी के सामने हुए पेश

Sat, 12 Oct 2024 01:35 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देश Published by: शुभम कुमार Updated Sat, 12 Oct 2024 01:35 PM IST
सार

केरल के जाने माने अभिनेता सिद्दीकी दुष्कर्म मामले में  एक बार फिर एसआईटी के सामने पेश हुए। जहां एक महिला ने उनके ऊपर फिल्म में रोल देने का लालच दिखाकर दुष्कर्म का आरोप लगाया था।  

विज्ञापन
Actor Siddiqui's troubles are not decreasing, he once again appeared before SIT in the rape case
मलयालम अभिनेता सिद्दीकी - फोटो : Instagram

विस्तार

मलयालम फिल्म के जाने माने अभिनेता सिद्दीकी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। वे एक बार फिर शनिवार को दुष्कर्म मामले में पूछताछ के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) के सामने पेश हुए। 
विज्ञापन


यह दूसरी बार है जब वह पूछताछ के लिए एसआईटी के समक्ष पेश हुए हैं। बता दें कि इस सप्ताह की शुरुआत में सोमवार को अभिनेता से करीब चार घंटे तक पूछताछ की गई थी। जानकारी के अनुसार अभिनेता सुबह करीब 10.40 बजे तिरुवनंतपुरम जिला पुलिस कमांड सेंटर पहुंचे। सिद्दीकी पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए एक महिला ने कहा था कि सिद्दीकी ने फिल्म में भूमिका देने के बहाने तिरुवनंतपुरम के एक होटल में उसका यौन उत्पीड़न किया। जिसके बाद सिद्दीकी पर भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


केरल उच्च न्यायालय में मामला
गौरतलब है कि केरल हाईकोर्ट द्वारा उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज किए जाने के बाद पिछले सप्ताह सर्वोच्च न्यायालय ने सिद्दीकी को गिरफ्तारी से अंतरिम संरक्षण प्रदान किया था, जिसके बाद अदालत ने उनकी जमानत याचिका खारिज करते हुए आरोपों की गंभीरता और हिरासत में पूछताछ की आवश्यकता का हवाला दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिद्दकी का दावा
महिला के आरोप के बाद अभिनेता ने अपना पक्ष रखते हुए दावा किया कि शिकायतकर्ता महिला 2019 से झूठे आरोपों के साथ उन्हें परेशान कर रही है। जानकारी के अनुसार यह मामला महिला अभिनेताओं के खिलाफ यौन अपराधों पर न्यायमूर्ति के हेमा समिति की रिपोर्ट के बाद प्रमुख मलयालम फिल्म हस्तियों के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों की व्यापक जांच का हिस्सा है। इन आरोपों के संबंध में कई एफआईआर दर्ज की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed