{"_id":"59290b064f1c1b260c53777d","slug":"actor-rajinikanth-s-entry-into-politics-set-to-be-firmed-up-by-july-end","type":"story","status":"publish","title_hn":"रजनीकांत के भाई का दावा, जुलाई के अंत तक राजनीति में करेंगे एंट्री","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
रजनीकांत के भाई का दावा, जुलाई के अंत तक राजनीति में करेंगे एंट्री
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय
Updated Sat, 27 May 2017 12:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेता रजनीकांत जुलाई के अंत तक राजनीति में आ सकते हैं। रजनीकांत के भाई सत्यनारायण राव ने इस बात की पुष्टि की है।
विज्ञापन
बेंगलुरु में रहने वाले रजनीकांत के भाई राव ने बताया कि ये लोगों की इच्छा है कि रजनीकांत राजनीति में आएं। राजनीति में प्रवेश को लेकर प्रशंसकों और शुभचिंतकों के परामर्श हो चुका है, जो उनसे राजनीति में आने का आग्रह कर रहे थे।
विज्ञापन
सत्यनारायण का बयान उस समय आया है जब हाल ही में अभी साउथ सुपरस्टार अपने फैन्स से रू-ब-रू हुए हैं। हालांकि अभी उनका राजनीति में आने का कोई सीधा संकेत नहीं मिला है। अपने प्रशंसकों को संबोधित करने के दौरान उन्होंने कहा था कि तमिलनाडु की राजनीति में अच्छे राजनेता तो हैं लेकिन सिस्टम सड़ चुका है। उन्होंने अपने प्रशंसकों से आग्रह किया कि सिस्टम को साफ करने में मदद करें और युद्ध के लिए तैयार रहें।
विज्ञापन
गौरतलब है कि रजनीकांत 15 से 19 मई के दौरान तमिलनाडु के 15 जिलों में अपने प्रशंसकों से मिले। प्रशंसकों से परामर्श को उनकी नई फिल्म काला कारीकालन के लॉन्च के मौके पर कुछ दिनों के लिए रोका गया। सत्यनारायण राव ने बताया कि रजनीकांत के औपचारिक ऐलान के पहले ही परामर्श के कुछ राउंड जून और जुलाई में आयोजित किए जाएंगे।
सत्यनारायण ने कहा, वह अपनी योजनाओं को मजबूत करने से पहले जितना संभव हो उतने ज्यादा प्रशंसकों से मिलना चाहता है। उन्होंने कहा कि जबर्दस्त प्रतिक्रिया आने के साथ परिणाम भी आशाजनक होगा। तमिलनाडु की राजनीति नए युग में प्रवेश करेगी।
उन्होंने कहा कि रजनीकांत के राजनीति में आने का सबसे बड़ा उद्देश्य सार्वजनिक जीवन से भ्रष्टाचार का सफाया करना है। सत्यनारायण ने आगे कहा कि सरकारी खजाना भरा हुआ है लेकिन ये गरीबों तक नहीं पहुंच पा रहा। कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जरुरतमंदों को नहीं मिल पा रहा है।