फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Actor Prakash Raj defends Rahul Gandhi as rahul gets notice of NCW

राहुल गांधी को महिला आयोग का नोटिस, बचाव में उतरे अभिनेता प्रकाश राज

Thu, 10 Jan 2019 05:08 PM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 10 Jan 2019 05:08 PM IST
विज्ञापन
Actor Prakash Raj defends Rahul Gandhi as rahul gets notice of NCW
प्रकाश राज
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधने के दौरान रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण का नाम ले कर फंस गए राहुल गांधी को समर्थक भी मिल रहे हैं। फिल्म अभिनेता प्रकाश राज ने राहुल गांधी का बचाव किया है। प्रकाश राज का कहना है कि राहुल गांधी महिला विरोधी नहीं हैं। एक ट्रासजेंडर को कांग्रेस पार्टी में बड़ा पद दिए जाने की प्रशंसा करते हुए प्रकाश राज ने कहा कि अगर राहुल गांधी ऐसा कर सकते हैं तो उनके बयान को सिर्फ इस नजरिये से नहीं देखा जाना चाहिए। 
विज्ञापन


प्रकाश राज ने कहा, "वे महिलाओं के खिलाफ नहीं हैं। अगर वह एक ट्रांसजेंडर को पार्टी में अहम पद दे सकते हैं तो आप उनके बयान को इस तरह से ही क्यों देख रहे हैं? क्या यह सही नहीं है कि प्रधानमंत्री ने कोई जवाब नहीं दिया है और संसद नहीं पहुंचे। हमें वह भी देखना चाहिए।" 
विज्ञापन


प्रकाश राज दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में एक बड़ा नाम हैं और बॉलीवुड में भी काफी लोकप्रिय चेहरा हैं। प्रधानमंत्री मोदी की आलोचना करने वाले प्रकाश राज बयान अकसर सुर्खियां बटोरते हैं। प्रकाश राज ने घोषणा किया है कि वे 2019 के लोकसभा चुनाव में बेंगलुरु सेंट्रल से चुनाव मैदान में ताल ठोकेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

क्यों मिला राहुल को नोटिस?

राजस्थान में बुधवार को जयपुर में किसानों की रैली के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा था, "56 इंच का सीना रखने वाला चौकीदार भाग गया और एक महिला सीतारमण जी से कहा कि मेरा बचाव कीजिए। मैं अपना बचाव नहीं कर सकता, मेरा बचाव कीजिए।" 

राहुल गांधी राफेल सौदा में प्रधानमंत्री पर निशाना साध रहे थे। केंद्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू)  ने इस पर संज्ञान लेते हुए राहुल को नोटिस जारी किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने भी राहुल गांधी के बयान को अपमानजनक बताया था। 

एनसीडब्ल्यू की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने कहा, "हमने राहुल गांधी से स्पष्टीकरण मांगा है कि उन्होंने कल के ट्वीट में क्या और क्यों कहा था। यह बयान दुर्भाग्यपूर्ण, लैंगिक असमानता से भरा तथा महिलाओं के प्रति पूर्वाग्रह से ग्रसित था। इसी वजह से हमने उन्हें नोटिस भेजा है। उन्हें यह बताना होगा कि उनके कहने का क्या मतलब है जब वह एक महिला के बारे में बात कर रहे थे।'

क्या कहा था राहुल गांधी ने?

राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए कहा था, 'मोदी जी को पूर्ण सम्मान के साथ कहना चाहता हूं कि महिलाओं की इज्जत की शुरुआत घर से होती है। भागना बंद करें। एक आदमी की बनिए और मेरे सवालों का जवाब दीजिए। क्या वायु सेना और रक्षा मंत्रालय ने उस समय राफेल सौदे को लेकर आपत्ति जताई थी जब आपने मूल सौदे को दरकिनार कर दिया था? हां या ना?' 


राहुल ने ‘महिला’ शब्द का इस्तेमाल करते हुए कहा, ‘ढाई घंटे तक महिला उनका बचाव नहीं कर पाई। मैंने सीधा सवाल किया- हां या ना में जवाब दीजिए लेकिन वह जवाब नहीं दे सकीं।’ उन्होंने प्रधानमंत्री पर चर्चा से एक बार फिर भागने का आरोप लगाया लेकिन इस बार रक्षा मंत्री का जिक्र नहीं किया। कुछ घंटों बाद आगरा में एक जनसभा में मोदी ने कांग्रेस नेताओं पर देश की महिलाओं का अपमान करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed