फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Action: Maharashtra and Goa groups income tax evasion of 175 crores caught, ED seized jewelers property worth Rs 363 crore

कार्रवाई : महाराष्ट्र व गोवा के समूह की 175 करोड़ की आयकर चोरी पकड़ी, ईडी ने जब्त की ज्वेलर्स की 363 करोड़ की प्रॉपर्टी

Sat, 28 Aug 2021 06:48 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sat, 28 Aug 2021 06:48 PM IST
सार

आयकर विभाग ने एक इस्पात कारोबारी समूह के यहां छापों में 175 करोड़ रुपये की कर चोरी का पता लगाया है। वहीं ईडी ने एमबीएस ज्वेलर्स समूह की 363 करोड़ रुपये की 45 अचल संपत्ति जब्त की है।
 

विज्ञापन
Action: Maharashtra and Goa groups income tax evasion of 175 crores caught, ED seized jewelers property worth Rs 363 crore
tax evasion

विस्तार

आयकर व प्रवर्तन निदेशालय ने कर चोरी व धन शोधन के मामलों में सख्त कार्रवाई शुरू की है। आयकर विभाग ने जहां महाराष्ट्र व गोवा के एक इस्पात उत्पादक व कारोबारी समूह के यहां छापे में 175 करोड़ रुपये की कर चोरी का पता लगाया है। उधर, ईडी ने एमबीएस ज्वेलर्स के 363.51 करोड़ रुपये की 45 संपत्तियों को जब्त कर लिया है। मनी लॉन्ड्रिंग के मामले को लेकर यह कार्रवाई की गई है। 

विज्ञापन


आयकर विभाग ने बताया कि गत बुधवार को इस्पात कारोबारी समूह के महाराष्ट्र के पुणे, नासिक, अहमदनगर जिलों व गोवा में 44 ठिकानों पर छापे मारे गए थे। इन छापों में मिले दस्तावेजों की पड़ताल से 175 करोड़ रुपये की कर चोरी पकड़ी गई है। छापों के दौरान तीन करोड़ रुपये नकद व 5.20 करोड़ रुपये के आभूषण मिले थे। समूह के खिलाफ जांच की कार्रवाई जारी है। 
विज्ञापन


194 किलो चांदी की वस्तुएं बरामद
सीबीडीटी ने दावा किया इस्पात समूह पर कार्रवाई के दौरान 194 किलो चांदी की 1.34 करोड़ रुपये मूल्य की बेहिसाबी संपत्ति जब्त की गई है। जांच में पाया गया कि समूह ने स्क्रैप व स्पंज आयरन की बोगस खरीदी दिखाकर बड़े पैमाने पर धांधली की है। फर्जी बिलों के जरिए भी हेराफेरी की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन


ईडी ने शनिवार को बताया कि उसने 26 अगस्त को एमबीएस ज्वेलर्स प्रालि की 45 अचल संपत्तियों को जब्त किया हैं इनका मूल्य 363.51 करोड़ रुपये है। ये संपत्ति इस कंपनी के अलावा एमबीएस इंपेक्स प्रालि., सुकेश गुप्ता, अनुराग गुप्ता, नीतू गुप्ता, वंदना गुप्ता व उनके समूह के अन्य लोगों की हैं। यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत की गई है। 



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed