फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Maharashtra ›   Accused who escaped from custody due to negligence of two policemen, beg extortion of 15 lakhs

दो पुलिसकर्मियों की लापरवाही से कस्टडी से फरार हुए आरोपी ने 15 लाख की रंगदारी मांगी

Mon, 05 Oct 2020 01:43 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद Published by: Kuldeep Singh Updated Mon, 05 Oct 2020 01:43 AM IST
विज्ञापन
Accused who escaped from custody due to negligence of two policemen, beg extortion of 15 lakhs
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

औरंगाबाद थाने के फैंटम सवार दो पुलिसकर्मियों की लापरवाही से फरार हुआ लाखों की ठगी का आरोपी अब मेडिकल स्टोर संचालक को जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


बता दें कि नगर के मोहल्ला टीचर्स कालोनी निवासी चौधरी ओमवीर सिंह ने शनिवार की देर रात लाखों की ठगी करने वाले आरोपी गांव लोहरका निवासी अमरीश कुमार को एक मेडिकल स्टोर से फैंटम सवार दो पुलिसकर्मियों को पकड़कर सौंप दिया था। इस दौरान आरोपी पुलिस की कस्टडी से फरार हो गया। बाद में पुलिस ने आरोपी की पिस्टल बरामद कर ली थी। आरोपी के फरार होने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार करना उचित नही समझा। जिसका परिणाम रहा कि रविवार की सुबह आरोपी अपने दो पुत्रों के साथ पीड़ित ओमवीर सिंह के घेर पर पहुंचा। ओमवीर सिंह उस समय अपनी पत्नी के साथ दूध काढ़ रहे थे।
विज्ञापन


पीड़ित का आरोप है कि आरोपी ने हथियारों के बल पर 15 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। कहा कि तुझे और तेरे परिवार को जान से मार दूंगा। वरना ठगी के मुकदमे को वापस ले ले। रंगदारी और धमकी देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़ित ने तीन को नामजद करते हुए थाने में तहरीर दी। पीड़ित की तहरीर मिल गई है। चौकी प्रभारी को मामले की जांच करने के आदेश दिए गए हैं। जांच के बाद ही एफआईआर दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह था मामला
ओमवीर सिंह ने गांव लोहरका निवासी अमरीश कुमार से एक जमीन का 89 लाख रुपये में सौदा तय किया था। जिसका पेमेंट बैंक खाते से किया गया था। लेकिन बैनामा 35 लाख रुपये की जमीन का हो सका, बाकी पैसे की जमीन का बैनामा करने से  अमरीश ने साफ इंकार कर दिया। एसएसपी के निर्देश पर अमरीश के खिलाफ धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज हुई। पुलिस की लापरवाही से कई माह तक आरोपी फरार रहा। बीती रात आरोपी पकड़ा गया तो वो पुलिस कस्टडी से फरार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed