फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   According to NASA database 62 of 111 lunar missions in last seven decades were successful

lunar Missions: पिछले सात दशकों में 111 चंद्र मिशनों में से 62 रहे सफल, जानें कितने रहे विफल, पढ़ें रिपोर्ट

Fri, 14 Jul 2023 09:56 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 14 Jul 2023 09:56 PM IST
सार

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के चंद्रमा मिशनों पर डेटाबेस के अनुसार, पिछले सात दशकों में 111 चंद्र मिशनों में से 62 सफल रहे, 41 विफल रहे और आठ को आंशिक सफलता मिली।
 

विज्ञापन
According to NASA database 62 of 111 lunar missions in last seven decades were successful
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत ने पृथ्वी से शुक्रवार को चंद्रमा पर अपना तीसरा मिशन चंद्रयान-3 सफलतापूर्वक लॉन्च कर दिया। इसके बाद अब भारत अमेरिका और चीन जैसे देशों की श्रेणी में खड़ा हो गया है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के चंद्रमा मिशनों पर डेटाबेस के अनुसार, पिछले सात दशकों में 111 चंद्र मिशनों में से 62 सफल रहे, 41 विफल रहे और आठ को आंशिक सफलता मिली।

विज्ञापन


चंद्र मिशन की सफलता दर लगभग 50 फीसदी होती है
इसरो के पूर्व अध्यक्ष जी माधवन नायर ने कहा कि जब रॉकेट पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण क्षेत्र को छोड़ते हैं तो अनिश्चितताओं के कारण चंद्र मिशन की सफलता दर लगभग 50 फीसदी होती है। साथ ही अंतरिक्ष में सूर्य से लेकर अन्य ग्रहों का प्रभाव काफी है और अंतरिक्ष में बहुत सारी विकिरण स्थितियाँ मौजूद हैं और इससे कुछ उपकरण या घटकों के विफल होने का खतरा रहता है। लेकिन सराहनीय बात यह है कि भारत के दोनों मिशनों (चंद्रयान 1 और 2) में हम चंद्रमा की कक्षा तक सटीक रूप से पहुंचे हैं।
विज्ञापन


चंद्रमा पर पहला मिशन 1958 को लॉन्च किया गया था
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अनुसार चंद्रयान-2 तकनीकी रूप से चुनौतीपूर्ण चंद्र सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग नहीं कर पाया था। वहीं 1958 से 2023 तक, भारत के साथ-साथ अमेरिका, यूएसएसआर (अब रूस), जापान, यूरोपीय संघ, चीन और इस्राइल ने ऑर्बिटर, लैंडर और फ्लाईबाई से विभिन्न चंद्र मिशन लॉन्च किए हैं। चंद्रमा पर पहला मिशन पायनियर 0 अमेरिका द्वारा 17 अगस्त 1958 को लॉन्च किया गया था, हालांकि यह असफल रहा था। उसी वर्ष यूएसएसआर और अमेरिका द्वारा छह और मिशन लॉन्च किए गए, लेकिन सभी विफल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


2 जनवरी, 1959 को यूएसएसआर (रूस) द्वारा लॉन्च किए गए लूना 1 को आंशिक सफलता मिली। यह पहला मून फ्लाईबाई मिशन भी था। जुलाई 1964 में अमेरिका द्वारा लॉन्च किया गया रेंजर 7 मिशन चंद्रमा की नजदीक से तस्वीरें लेने वाला पहला मिशन था। पहली चंद्र सॉफ्ट लैंडिंग और चंद्र सतह से पहली तस्वीरें लूना 9 से आईं, जिसे जनवरी 1966 में यूएसएसआर द्वारा लॉन्च किया गया था। पांच महीने बाद, मई 1966 में, अमेरिका ने सर्वेयर -1 नाम से एक समान मिशन सफलतापूर्वक लॉन्च किया।

चंद्रमा पर पैर रखने वाले पहले व्यक्ति थे नील एमस्ट्रांग
जुलाई 1969 में अपोलो 11 मिशन वह ऐतिहासिक अभियान था जिसके माध्यम से मानव ने पहली बार चंद्रमा की सतह पर कदम रखा। तीन सदस्यीय मिशन का नेतृत्व नील एमस्ट्रांग ने किया था। जिसके बाद वह दुनिया में छा गए थे और चंद्रमा पर कदम रखने वाले पहले व्यक्ति के रूप में  उनका नाम इतिहास में दर्ज है। 

1958 से 1979 तक, केवल अमेरिका और यूएसएसआर ने चंद्रमा मिशन लॉन्च किए। इन 21 वर्षों में दोनों देशों ने 90 ऐसे अंतरिक्ष अभियान चलाए। इसके बाद के दशक में 1980-89 तक कोई चंद्र मिशन नहीं हुआ। वहीं जापान, यूरोपीय संघ, चीन, भारत और इस्राइल देर से इनमें शामिल हुए।


जापान ने जनवरी 1990 में एक ऑर्बिटर मिशन हितेन लॉन्च किया। यह जापान का पहला चंद्रमा मिशन भी था। उसके बाद सितंबर 2007 में जापान ने एक और ऑर्बिटर मिशन सेलेन लॉन्च किया। 2000-2009 में भारत (चंद्रयान-1) यूरोप (स्मार्ट-1), जापान (सेलीन), चीन (चांगई 1) और अमेरिका (लूनर रिकोनाइसेंस ऑर्बिटर और एलसीसीआरओएसएस) में छह चंद्र मिशन थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed