फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Accident at Cuttack railway station, wall and platform shed collapsed during construction work

Odisha: कटक रेलवे स्टेशन पर हादसा, निर्माण कार्य के दौरान दीवार और प्लेटफार्म का शेड गिरा, एक युवक जख्मी

Wed, 27 Aug 2025 07:17 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटक Published by: बशु जैन Updated Wed, 27 Aug 2025 07:17 PM IST
सार

ओडिशा के कटक रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकास का काम चल रहा है। ईस्ट कोस्ट रेलवे (ईसीओआर) के एक अधिकारी ने बताया कि प्लेटफार्म नंबर एक पर बुधवार को अचानक दीवार गिरने से एक शेड की छत भी ढह गई और पटरियों पर गिर गई।

विज्ञापन
Accident at Cuttack railway station, wall and platform shed collapsed during construction work
कटक रेलवे स्टेशन पर हादसा। - फोटो : PTI

विस्तार

कटक रेलवे स्टेशन पर बुधवार को हादसा हो गया। स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्य के दौरान दीवार का एक हिस्सा और प्लेटफार्म का शेड ढह गया। हादसे में एक युवक जख्मी हो गया। वहीं मलबा ट्रैक पर गिर जाने से रेल यातायात प्रभावित हुआ। 
विज्ञापन


ओडिशा के कटक रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकास का काम चल रहा है। ईस्ट कोस्ट रेलवे (ईसीओआर) के एक अधिकारी ने बताया कि प्लेटफार्म नंबर एक पर बुधवार को अचानक दीवार गिरने से एक शेड की छत भी ढह गई और पटरियों पर गिर गई।
विज्ञापन


पूर्वी तट रेलवे (ईसीओआर) ने कहा कि कटक रेलवे स्टेशन पर पुनर्विकास कार्यों के दौरान पर्याप्त सुरक्षा सावधानियों के साथ कुछ निर्माण कार्य किया जा रहा था। दोपहर 3.45 बजे एक पुरानी दीवार प्लेटफॉर्म पर गिर गई, जिससे प्लेटफॉर्म 1 और 2 पर ट्रेनों की आवाजाही अस्थायी रूप से बाधित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मरम्मत का काम पहले से ही चल रहा है और जल्द ही लाइनें साफ हो जाने की उम्मीद है। लोगों ने बताया कि यह घटना वंदे भारत ट्रेन के प्लेटफार्म से गुजरने के तुरंत बाद हुई। खुर्दा रोड डिवीजन के अतिरिक्त डिवीजनल रेलवे मैनेजर (ऑपरेशन) प्रदीप कुमार बेहरा ने कहा कि घटना में एक व्यक्ति को मामूली चोट आई है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


बेहरा ने कहा कि जो ढांचा ढहा वह बहुत पुराना था। पुनर्विकास कार्य चल रहा था, इसलिए किसी भी आम आदमी को उस हिस्से में जाने की अनुमति नहीं थी। उन्होंने कहा कि मरम्मत का काम जोरों पर चल रहा है और रेल सेवा जल्द ही बहाल कर दी जाएगी। कटक के पुलिस उपायुक्त खिलाड़ी ऋषिकेश ज्ञानदेव ने कहा कि घटना के तुरंत बाद जीआरपी, अग्निशमन सेवा, आरपीएफ और एक मेडिकल टीम मौके पर पहुंच गई। अब मरम्मत का काम चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed