फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ACB records statement of Param Bir Singh allegations of corruption by Anup Dange

वसूली मामला: परमबीर सिंह ने डांगे के आरोपों को किया खारिज, एसीबी ने दो घंटे तक मुंबई के पूर्व सीपी से की पूछताछ 

Wed, 02 Feb 2022 12:49 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Wed, 02 Feb 2022 12:49 PM IST
सार

परमबीर सिंह को दो फरवरी यानी आज के दिन सुनवाई के लिए तलब किया गया था, लेकिन उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई का हवाला देते हुए मंगलवार को ही अपने बयान एसीबी को दर्ज कराए थे।  

विज्ञापन
ACB records statement of Param Bir Singh allegations of corruption by Anup Dange
परमबीर सिंह - फोटो : ANI

विस्तार

मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परम बीर सिंह के खिलाफ चल रही भ्रष्टाचार की जांच से उनको राहत मिलती नहीं दिख रही है। अब परम बीर सिंह ने महाराष्ट्र भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) के सामने अपना बयान दर्ज कराया है। एसआई अनूप डांगे द्वारा लगाए गए आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उन्होंने कोई रिश्वत नहीं ली है। एसीबी का कहना है कि जरूरत पड़ती है तो परम बीर सिंह को दोबारा जांच के लिए बुलाया जा सकता है। 

विज्ञापन


दो घंटे तक हुई पूछताछ
एसीबी की ओर से परमबीर सिंह को दो फरवरी यानी आज के लिए समन जारी कर तलब किया था। हालांकि, परमबीर सिंह की ओर से सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई का हवाला देते हुए एक पत्र लिखकर समय की मांग की गई थी। उनका कहना था कि वह पूछताछ के लिए मंगलवार को हाजिर हो सकते हैं। इस पर एसीबी ने उन्हें मंगलवार को ही तलब कर उनके बयानों को रिकॉर्ड किया। एसीबी का कहना है कि परमबीर सिंह से दो घंटे तक पूछताछ की गई। 
विज्ञापन


दो बार पेश नहीं हुए थे परम बीर सिंह 
पिछले महीने गृह विभाग द्वारा परम बीर सिंह खिलाफ जबरन वसूली के मामले दर्ज किए जाने के बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया था। उन्हें पहले 10 जनवरी और 18 जनवरी को तलब किया गया था और दोनों ही मौकों पर वह एसीबी के सामने पेश नहीं हुए। परम बीर के वकील ने कोरोना वायरस महामारी की तीसरी लहर का हवाला देते हुए अपनी उपस्थिति के लिए और समय मांगा था और इस मामले से संबंधित एक याचिका सुप्रीम कोर्ट के समक्ष लंबित होने की बात कही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीबीआई जांच चाहते हैं परम बीर
परम बीर सिंह चाहते हैं कि उनके खिलाफ पुलिस द्वारा दर्ज मामले सीबीआई को ट्रांसफर किए जाए। जनवरी के मध्य में एसीबी की एक टीम सिंह के मुंबई आवास पर गई थी और एजेंसी के समक्ष पेश होने का नोटिस दिया था। मुंबई के पूर्व पुलिस प्रमुख के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप लगाने वाले इंस्पेक्टर डांगे की शिकायत पर एसीबी, सिंह के खिलाफ खुली जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed