फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Abu Dhabi Teamland Phenomena is a living universe, you get the experience of traveling in space

Abu Dhabi: अबू धाबी का टीमलैंड फिनोमेना एक जीवंत ब्रह्मांड, मिलता है अंतरिक्ष की सैर का अनुभव

Sun, 27 Apr 2025 03:31 PM IST
अभिषेक दीक्षित सुरेन्द्र मिश्र, मुंबई
सुरेन्द्र मिश्र, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 27 Apr 2025 03:31 PM IST
सार

अबू धाबी से 25 किलोमीटर दूर यश द्वीप में बना टीम लैंड फिनोमिना की परिकल्पना जापान के टोक्यो स्थित कला संगठन टीम लैब द्वारा तैयार की गई है, जिसे 18 अप्रैल को आम लोगों के लिए खोल दिया गया है।

विज्ञापन
Abu Dhabi Teamland Phenomena is a living universe, you get the experience of traveling in space
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

कच्चे तेल संपदा के लिए पहचाने जाने वाले संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की राजधानी अबू धाबी का यास आईलैंड मनोरंजन की दुनिया के पसंदीदा स्थान के रूप में उभरा है। कृत्रिम द्वीप यास आइलैंड में टीमलैंड फिनोमिना ने यहां के मनोरंजन के क्षेत्र को एक नया आयाम दिया है, जहां एक ऐसी दुनिया बसाई गई है जो अंतरिक्ष में सैर करने का एहसास कराता है।

विज्ञापन


अबू धाबी से 25 किलोमीटर दूर यश द्वीप में बना टीम लैंड फिनोमिना की परिकल्पना जापान के टोक्यो स्थित कला संगठन टीम लैब द्वारा तैयार की गई है जिसे 18 अप्रैल को आम लोगों के लिए खोल दिया गया है। यहां कलाकृतियों की ऐसी दुनिया बसाई गई है जो एक जीवंत ब्रह्मांड है और अंतरिक्ष यात्रा का अनुभव कराती है। 
विज्ञापन


टीम लैब फिनोमिना के संस्थापक तोशियोकी इनोका कहते हैं कि ये कलाकृतियां स्वतंत्र रूप से मौजूद नहीं हैं। कलाकृतियों का अस्तित्व पर्यावरण द्वारा निर्मित होता हैं और नए वातावरण का सृजन करता है। उसकी सीमाएं अस्पष्ट और अखंडित है। यहां आने वाले लोगों के लिए यह असीम जिज्ञासा उत्पन्न करता है। करीब 17000 वर्ग मीटर में बने टीम लैब फिनोमिना में प्रवेश करने पर कला का डिजिटल स्वरूप दिखाई देता है, जहां प्रकाश के गोले और उत्तोलन के शून्य भौतिक स्थान की हमारी समझ को बढ़ाते हैं। यहां पर्यावरण ही स्वयं उन घटनाओं को उत्पन्न करता है और कलाकृतियां बन जाती है। तोशीयुकी इनोका कहते हैं कि यह कलाकृति प्रकाश, हवा, पानी और पर्यावरण द्वारा ही आकार लेता है। यह मिरल और अबू धाबी पर्यटन और सांस्कृतिक विभाग द्वारा संचालित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यास द्वीप पर बना है अंटार्कटिका, जहां धमाचौकड़ी मचाते हैं पैंग्विन
अबू धाबी के करीब समुद्र की खाड़ी में मानव श्रम से बना एक कृत्रिम द्वीप यास आइलैंड 2500 वर्ग हेक्टेयर में फैला है। यहां पर बनाए गए सी वर्ल्ड में ठंड से खून जमा देने वाला द्वीप अंटार्कटिका तैयार किया गया है जहां माइनस शून्य तापमान में पेंग्विन पक्षी धमा चौकड़ी मचाते दिखाई देते हैं। वहीं, फेरारी वर्ल्ड और हॉलीवुड की दिग्गज कंपनी द्वारा बनाया गया वार्नर ब्रदर्स वर्ल्ड पर्यटकों को रोमांच से भर देता हैं। रोमांच चाहने वाले पर्यटक दुनिया का सबसे तेज रोलर कोस्टर की सवारी कर सकते है जिसकी गति 149 मील प्रति घंटा है। अबू धाबी पर्यटन विभाग ने भारतीय पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए बॉलीवुड अभिनेता रितिक रोशन, अभय देओल और फरहान अख्तर के माध्यम से जिंदगी को 'यस बोल' अभियान शुरू किया है। चाहे दुबई में रहें या अबू आबी दोनो ही शहरों से यश द्वीप तक पहुंचना बेहद सुविधाजनक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed