फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   About 7,000 Jan Dhan accounts blocked in Sambhal UP

यहां 7000 हजार जनधन खाते कर दिए ब्लॉक, नोटबंदी के बाद जमा हुए लाखों

Fri, 02 Dec 2016 03:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल Updated Fri, 02 Dec 2016 03:12 AM IST
विज्ञापन
About 7,000 Jan Dhan accounts blocked in Sambhal UP
- फोटो : Getty

जन धन योजना के अंतर्गत खुले खातों के माध्यम से दूसरे लोगों का काला धन खपाने वालों पर आरबीआई का डंडा चलने लगा है। आरंभिक जानकारी मिली है कि नोटबंदी के बाद संभल के विभिन्न बैंकों में जनधन के सात हजार खातों में एकाएक पचास हजार से ज्यादा रुपये जमा कराए गए। इससे पूर्व इन खातों में धेला भी नहीं था।

विज्ञापन


इन खातों को ब्लॉक कर दिया गया है। सभी खाताधारकों को नोटिस जारी कर रुपये का स्रोत बताने को कहा गया है। अगले आदेश तक इन खातों से जमा-निकासी का कोई लेनदेन नहीं होगा। जिले में 3 लाख 91 हजार जन धन खाते खोले गए हैं। 
विज्ञापन


नोट बंदी से पहले केंद्र सरकार की योजना के तहत जगह-जगह बूथ लगाकर जन धन योजना के खाते खोले गए थे। आठ नवंबर तक  इनमें से अधिकांश खाते खाली थे। लेकिन नोटबंदी के आदेश के बाद इन खातों में अचानक पैसे जमा होने शुरू हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन दिसंबर तक सभी बैंकों से रिपोर्ट मांगी गई

About 7,000 Jan Dhan accounts blocked in Sambhal UP

आरबीआई ने सूचना मिलने पर इन खातों में जमा करने पर रोक लगा दी थी। सभी खातों की जानकारी की जा रही है। आरबीआई के निर्देशों का पालन करते हुए संभल जिले के सात हजार जनधन खातों को ब्लॉक कर दिया गया है। इन खातों में निर्धारित सीमा 50 हजार रुपये से कहीं अधिक 2.50 लाख रुपये और उससे अधिक की जमा हुई है।

एलडीएम सतीश कुमार ने बताया कि इन सभी खाताधारकों को नोटिस जारी किए गए हैं। आयकर विभाग भी इन खातों पर अपनी निगाह बनाए हुए है। तीन दिसंबर तक सभी बैंकों से रिपोर्ट मांगी गई है। डिटेल रिपोर्ट आरबीआई को भेजी जाएगी।

कितना रुपया जमा हुआ, उसका स्रोत क्या था इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल, इन खातों से किसी तरह का लेनदेन अगले आदेश तक रोक दिया गया है। 

संभल जनपद में 3 लाख 91 हजार जन योजना के तहत खाते खोले गए थे। नोट बंदी के बाद से लगभग 7000 हजार खातों में लाखों रुपये जमा हुए है। ऐसे में इन्हें ब्लाक कर दिया गया है। इन सभी खातों की समीक्षा करने के लिए 3 दिसंबर को बैठक होगी। 
सतीश कुमार, लीड बैंक मैनेजर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed