{"_id":"688d54327ae4f1fcc40e7295","slug":"abhishek-banerjee-suddenly-changed-date-of-meeting-political-speculations-with-in-party-intensified-2025-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"West Bengal Politics: अभिषेक बनर्जी ने बैठक की तारीख बदली, पार्टी के भीतर इस बात को लेकर अटकलें तेज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
West Bengal Politics: अभिषेक बनर्जी ने बैठक की तारीख बदली, पार्टी के भीतर इस बात को लेकर अटकलें तेज
Sat, 02 Aug 2025 05:26 AM IST
शिव शुक्ला
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
Published by: शिव शुक्ला
Updated Sat, 02 Aug 2025 05:26 AM IST
सार
तृणमूल कांग्रेस के महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी की ओर से बुलाई गई अहम वर्चुअल बैठक पहले 8 अगस्त को होनी थी, लेकिन अब 5 अगस्त को आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
अभिषेक बनर्जी, सांसद, टीएमसी
- फोटो : ANI
विस्तार
तृणमूल कांग्रेस के महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी की ओर से बुलाई गई अहम वर्चुअल बैठक की तारीख अचानक तीन दिन पहले कर दी गई है। पहले यह बैठक 8 अगस्त को होनी थी, लेकिन गुरुवार को पार्टी मुख्यालय से जानकारी दी गई कि अब यह बैठक 5 अगस्त को आयोजित की जाएगी। इस फैसले ने पार्टी के अंदर राजनीतिक अटकलों को हवा दे दी है।
विज्ञापन
करीब 4,000 नेता, जनप्रतिनिधि और संगठन के विभिन्न स्तरों के पदाधिकारी इस बैठक में हिस्सा लेंगे। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, बैठक का मुख्य उद्देश्य स्पेशल इन्टेंसिव रिवीजन (एसआईआर यानी विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर संगठनात्मक दिशा-निर्देश तय करना है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि 2026 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए तृणमूल अभी से जमीनी स्तर पर तैयारियों में जुट गई है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के अनुसार, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 8 अगस्त को झाड़ग्राम जिले के दौरे पर रहेंगी। ऐसे में उसी दिन वर्चुअल बैठक आयोजित करने से स्थानीय नेताओं के बीच भ्रम या संसाधनों का बंटवारा हो सकता था।
विज्ञापन
एक वरिष्ठ नेता मुताबिक अभिषेक बनर्जी नहीं चाहते थे कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम और संगठनात्मक बैठक आपस में टकराएं। यदि उसी दिन वर्चुअल बैठक होती, तो नेतृत्व और कार्यकर्ताओं के बीच भ्रम की स्थिति बन सकती थी। इसे टालने के लिए बैठक पहले कर दी गई है। 9 अगस्त को रक्षाबंधन और ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ की वर्षगांठ है। इन मौकों पर तृणमूल ने विभिन्न जिलों में कार्यक्रम तय किए हैं। बैठक अगर 8 को होती, तो इसकी तैयारियों पर असर पड़ सकता था।
विज्ञापन