{"_id":"6154690c8ebc3e099d718ac7","slug":"abhishek-banerjee-says-to-save-country-it-is-essential-to-defeat-bjp-as-tmc-starts-preparation-of-goa-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभिषेक बनर्जी बोले: हमारी लड़ाई कांग्रेस या किसी अन्य पार्टी से नहीं, देश बचाने के लिए भाजपा को हराना जरूरी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अभिषेक बनर्जी बोले: हमारी लड़ाई कांग्रेस या किसी अन्य पार्टी से नहीं, देश बचाने के लिए भाजपा को हराना जरूरी
Wed, 29 Sep 2021 06:54 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Wed, 29 Sep 2021 06:54 PM IST
सार
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के महासचिव अभिषेक बनर्जी ने बुधवार को एक प्रेस वार्ता में आगामी गोवा विधानसभा चुनाव के लिए अपनी तैयारियों के बारे में बात की। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस पार्टी से आराम करना छोड़ जनता के बीच जाने की अपील की।
विज्ञापन
तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी ने बुधवार को कहा कि हमारी लड़ाई कांग्रेस या किसी अन्य राजनीतिक दल से नहीं है। हमें भारत को बचाने की जरूरत है और इसके लिए भाजपा को हराना आवश्यक है। बनर्जी ने कहा कि कांग्रेस पिछले सात साल से राष्ट्रीय विपक्ष के स्थान में है। तृणमूल कांग्रेस लगातार भाजपा को हराती रही है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस कुछ नहीं कर रही है तो इसका मतलब यह नहीं है कि हम भी ऐसे ही बैठे रहें। कांग्रेस को आरामकुर्सी से बाहर निकलने की और सड़कों पर पहुंचने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि यह काम अपने घर में आराम से बैठकर नहीं किया जा सकता है। हमारी पार्टी ऐसी नहीं है जो केवल सोशल मीडिया पर मौजूद हो।
विज्ञापन
बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक ने कहा कि जब तृणमूल गोवा में इकाई शुरू करेगी तो हम निश्चित तौर पर कार्यों में तेजी लाएंगे। यहां चुनाव में कुछ महीने बचे हैं। पार्टी अपना पूरा ध्यान गोवा की इकाई पर केंद्रित करने जा रही है और हम यह सुनिश्चित करेंगे कि गोवा के लोगों को आने वाले दिनों में एक नई सुबह देखने को मिले।
विज्ञापन