फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   AAP to contest parliamentary assembly elections in Arunachal Pradesh Latest News Update

Arunachal Pradesh: अरुणाचल प्रदेश में भी हाथ आजमाएगी आम आदमी पार्टी; लोकसभा और विधानसभा चुनाव लड़ेगी

Sun, 30 Jul 2023 08:19 PM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, ईटानगर
पीटीआई, ईटानगर Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 30 Jul 2023 08:19 PM IST
सार

आप की अरुणाचल प्रदेश इकाई की बैठक की अध्यक्षता करते हुए संदीप पाठक ने पार्टी संगठन को मजबूत करने का सुझाव दिया। उन्होंने जनता से जुड़ने के लिए भी काम करते रहने की बात कही।

विज्ञापन
AAP to contest parliamentary assembly elections in Arunachal Pradesh Latest News Update
AAP - फोटो : एएनआई

विस्तार

आम आदमी पार्टी (आप) ने आगामी चुनावों को लेकर बड़ा एलान किया है। दिल्ली और पंजाब में सरकार बना चुकी पार्टी अगले साल अरुणाचल प्रदेश में लोकसभा और विधानसभा दोनों चुनाव लड़ेगी। पार्टी के राष्ट्रीय सचिव (संगठन) डॉ. संदीप पाठक ने रविवार को नई दिल्ली में इसका एलान किया।

विज्ञापन


आप की अरुणाचल प्रदेश इकाई की बैठक की अध्यक्षता करते हुए संदीप पाठक ने पार्टी संगठन को मजबूत करने का सुझाव दिया। उन्होंने जनता से जुड़ने के लिए भी काम करते रहने की बात कही। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से गरीबों और वंचितों के लिए काम करने का आग्रह किया।
विज्ञापन


आप की अरुणाचल इकाई के महासचिव टोको निकम के अनुरोध का जवाब देते हुए आप नेता ने कहा कि पार्टी राज्य में एक रैली आयोजित करेगी। आप की अरुणाचल इकाई के अध्यक्ष यमरा ताया ने राज्य की मौजूदा स्थिति का जिक्र किया। उन्होंने पार्टी की प्रमुख नीतियों पर भी प्रकाश डाला। इसमें अरुणाचल प्रदेश गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम (एपीयूएपीए) को निरस्त करना, अरुणाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (एपीपीएससी) पेपर लीक मुद्दे का समाधान, सभी को मुफ्त पानी, बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा प्रदान करना शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र ने अरुणाचल में 91 सड़कों, 30 पुलों की मरम्मत को मंजूरी दी: रिजिजू
इस बीच केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत अरुणाचल प्रदेश में 720.75 किलोमीटर लंबी 91 सड़कों और 30 लंबे पुलों की मरम्मत और सौंदर्यीकरण को मंजूरी दे दी है। पृथ्वी विज्ञान मंत्री किरण रिजिजू ने एक बयान में कहा कि इन परियोजनाओं की कुल अनुमानित लागत 757.58 करोड़ रुपये है। 

  • इस विकास कार्य से चांगलांग, दिबांग घाटी, पूर्वी कामेंग, पूर्वी सियांग, कामले, क्रा दादी, कुरुंग कुमेय, लेपा राडा, लोहित, लोंगडिंग और निचली दिबांग घाटी जैसे विभिन्न जिलों की 500 बस्तियों में ग्रामीण सड़क संपर्क (कनेक्टिविटी) में सुधार होगा।
  • निचले सियांग, निचले सुबानसिरी, नामसाई, पक्के केसांग, पापुम पारे, सियांग, तवांग, तिरप, अपर सियांग, ऊपरी सुबानसिरी, पश्चिम कामेंग और पश्चिम सियांग जिलों के लोगों को इन परियोजनाओं से लाभ मिलेगा। अगले पांच वर्षों में और अधिक विकास परियोजनाएं सामने आएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed